अगर आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट यानि एफडी में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
नई दिल्ली: अगर आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट यानि एफडी में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के कई बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंक ने इसकी ब्याज दरों को लेकर बड़ा फैसला किया है। आईसीआईसीआई बैंक सहित कुछ निजी बैंकों ने जमा ब्याज दरों में 0.25 फीसदी तक कटौती कर दी है। इस बात की जानकारी बैंक अधिकारियों के द्वारा दी गयी है। आमतौर पर जमा ब्याज दर में कटौती को ग्राहकों को दिए जाने वाले लोन के ब्याज में कटौती के कदम के रूप में देखा जाता है। जानकारी दें कि माना जा रहा है इस कदम से इन बैंकों से कर्ज लेना सस्ता हो जाएगा।
बता दें कि नकदी की स्थिति बेहतर होने और रिजर्व बैंक के इस महीने की शुरूआत में रेपो दर में कटौती के बाद आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और बंधन बैंक ने यह कदम उठाया है। दरअसल में केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दर में कटौती के बाद बैंकों से उसका लाभ ग्राहकों को देने को कहा था, जिससे धीमी पड़ती अर्थव्यवस्था में तेजी लायी जा सके।
ग्राहकों पर पड़ेगा इसका असर
बता दें कि इससे ग्राहकों पर सीधा असर होगा। जमा दरों पर 0.25 फीसदी तक कटौती का मतलब है कि अगर कोई ग्राहक अब बैंक में किसी भी समय के लिए पैसा जमा करता है तो उसे जमा पर 0.25 फीसदी कम मुनाफा मिलेगा। हालांकि जिन्होंने पहले से तय ब्याज पर एफडी कराई है, उसकी स्कीम में बदलाव नहीं होगा। वहीं, अगर लोन पर भी ब्याज दरें घटाई जाती हैं तो इसका फायदा लोन लेने वालों को होगा। उन्हें घटे ब्याज दरों के हिसाब से होम लोन या ऑटो लोन पर ईएमआई देना होगा।
आईसीआईसीआई बैंक जमा पर ब्याज दर में 0.10 से 0.25 फीसदी की कटौती की
आईसीआईसीआई बैंक ने जमा पर ब्याज दर में 0.10 से 0.25 फीसदी की कटौती की है। इस बात से भी अवगत करा दें कि यह कटौती सोमवार से लागू हो गई है। बैंक की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार इसके तहत 290 दिनों से लेकर 1 साल से कम समय तक के लिये 2 करोड़ रुपये की घरेलू जमा पर बैंक 6.75 फीसदी ब्याज देगा। वहीं 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि के लिये जमा पर ब्याज दर 7.30 फीसदी होगी।
एक्सिस बैंक जमा ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती की
हालांकि एक्सिस बैंक ने भी जमा ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती की है। वहीं बैंक प्रवक्ता ने कहा कि बैंक ने एक साल के लिये जमा पर ब्याज दर में कटौती की है। खबर यह भी है कि निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने भी जमा दरों की समीक्षा की है और संशोधित दरें पिछले बुधवार से लागू होंगी। परंतु फिलहाल इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है।
बंधन बैंक छोटे कर्ज पर ब्याज दर 0.7 फीसदी घटाया
दूसरी तरफ बंधन बैंक ने छोटे कर्ज (सूक्ष्म ऋण) पर ब्याज दर 0.7 फीसदी घटाकर कम कर 17.95 फीसदी कर दी है। जो कि संशोधित दर मंगलवार से लागू होगी। बंधन बैंक ने कामकाज शुरू करने से पिछले चार साल की अवधि में छोटे कर्ज पर ब्याज दर में कुल 4.45 फीसदी की कटौती की है। बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ चंद्र शेखर धोष ने कहा कि सूक्ष्म ऋण पर ब्याज में कमी से कर्ज सस्ता होगा। बता दें कि इससे अधिक से अधिक लोग कर्ज ले सकेंगे और रोजगार का साधन तैयार कर सकेंगे। इस बात से भी अवगत करा दें कि बैंक की देश भर में 998 शाखाएं और 481 एटीएम हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications