देश की दो प्रमुख हवाई कंपनियां मंगलवार से अपनी मानसून सेल को शुरू करने जा रही हैं।
नई दिल्ली: देश की दो प्रमुख हवाई कंपनियां मंगलवार से अपनी मानसून सेल को शुरू करने जा रही हैं। जहां विस्तारा की सेल 48 घंटे की होगी, वहीं गो एयर छह दिन तक अपनी सेल को जारी रखेगा। देश की हवाई कंपनियों की मानसून सेल शुरू हो चुकी है। अगर आप भी कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है आप इस सेल में कम दाम में अपना टिकट बुक कर सकते हैं। इस सेल में टाटा समूह की विमानन कंपनी विस्तारा एयरलाइंस और गोएयर शामिल हैं। बात दें कि विस्तारा की सेल 17 जून को रात 12 बजे से 19 जून को रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगी।

यात्रा 3 जुलाई से 26 सितंबर के बीच कर सकेंगे
कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सेल के दौरान यात्री तीन जुलाई से 26 सितंबर के बीच यात्रा करने के टिकट बुक कर सकेंगे। विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी की 62 नई उड़ानें 18 जून से परिचालन में आ जाएंगी। तो आप भी जल्दी कीजिए और अपना टिकट बुक कर लें, जिससे आपको भी कम दम पर टिकट मिल सके।
गोएयर में टिकट बुकिंग के दौरान मिलेगा 10 फीसदी की छूट
वहीं, अगर गोएयर के ऑफर की बात करें तो कंपनी का न्यूनतम किराया 1,769 रुपए है। वहीं, विस्तारा का न्यूनतम किराया 1,299 रुपए है। गोएयर की सेल 18 जून से शुरू होकर के 23 जून तक चलेगी। यात्री इन बुक हुई टिकटों पर एक जुलाई से लेकर के 30 सितंबर तक यात्रा कर सकेंगे। वेबसाइट या एप के जरिए टिकट बुक करने वालों को प्रोमोकोड के साथ 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
62 नई उड़ानें शुरू की जाएंगी
आपको बता दें कि विस्तारा जल्द ही 62 नई उड़ानें अपने बेड़े में शामिल करे जा रही है और यह उड़ानें दिल्ली और मुंबई रूट पर शुरू की जाएंगी। यह सभी उड़ानें दिल्ली और मुंबई को विभिन्न हिस्सों से जोड़ेंगी। कंपनी के द्वारा शुरू की जा रही इन 62 उड़ानों के जुड़ने के बाद यात्री मुंबई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, वाराणसी और चेन्नई के लिए सीधी उड़ान भर पाएगा। इस समय कंपनी अमृतसर, बेंगलुरु, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद और कोलकाता के लिए सीधी उड़ानें परिचालित कर रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications