सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के छह गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) के खातों को बिक्री के लिए रखा है।
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के छह गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) के खातों को बिक्री के लिए रखा है। जानकारी दें कि इनमें वंदना विद्युत तथा वीजा स्टील के खाते भी शामिल हैं। संपत्ति पुनर्गठन कंपनियां (एआरसी), गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) तथा अन्य बैंक और वित्तीय संस्थान इन खातों के अधिग्रहण के लिए अपनी बोलियां 26 जून तक जमा कर सकते हैं। बोलियां उसके अगले दिन खोली जाएंगी।

पीएनबी ने नोटिस जारी किया
पीएनबी ने एक नोटिस जारी कर कहा कि हम छह खातों को एआरसी-एनबीएफसी-अन्य बैंक-वित्तीय संस्थानों के लिए बिक्री को रखना चाहते हैं। इन छह एनपीए खातों के लिए आरक्षित मूल्य 342 करोड़ रुपये रखा गया है। भोपाल की वंदना विद्युत स्टील पर 454.02 करोड़ रुपये तथा कोलकाता की कंपनी वीजा स्टील पर 443.76 करोड़ रुपये का बकाया है।
वित्तीय बोलियां ई-नीलामी प्रक्रिया से बैंक के पोर्टल के जरिये जमा कराई जा सकती
जानकारी दें कि शेष चार एनपीए खाते में टेम्पटेशन फूड्स पर 53.17 करोड़, हेलियॉस फोटोवोल्टिक 30.95 करोड़, कैबकॉम केबल्स पर 11.91 करोड़ और जूम वल्लभ स्टील के ऊपर 10.71 करोड़ बकाया है। बता दें कि ये चारो कंपनी दिल्ली की है। बिक्री प्रक्रिया का काम बैंक का 'दबाव वाली संपत्तियों की लक्षित निपटान कार्रवाई (एसएएसटीआरए) विभाग' देखेगा। बैंक ने बयान में कहा है कि वित्तीय बोलियां ई-नीलामी प्रक्रिया से बैंक के पोर्टल के जरिये जमा कराई जा सकती हैं। संपत्ति पुनर्गठन कंपनियां (एआरसी), गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) तथा अन्य बैंक और वित्तीय संस्थान इन खातों के अधिग्रहण के लिए अपनी बोलियां 26 जून तक जमा कर सकते हैं। बोलियां उसके अगले दिन खोली जाएंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications