सोने के भाव में जबरदस्‍त ग‍िरावट, चांदी भी आज लुढ़की

सोमवार को सोने की कीमत में ग‍िरावट, दूसरी तरफ चांदी भी चांदी भी लुढ़की।

नई दिल्‍ली: सोमवार को सोने की कीमत में ग‍िरावट, दूसरी तरफ चांदी भी चांदी भी लुढ़की। वैश्विक स्तर पर कीमतों धातुओं में रही गिरावट के कारण दिल्ली सरार्फा बाजार में सोमवार को सोना 100 रुपये टूटकर 33,620 रुपये प्रति दस ग्राम पर तथा चाँदी 10 रुपये उतरकर 38,090 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। वहीं विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर शुक्रवार को 7.90 डॉलर टूटकर 1,333 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 02. प्रतिशत गिरकर 1,343.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

Know The Gold And Silver Price Of Today In India

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस सप्ताह ब्याज दरों में बढोतरी करने से संकेत से डॉलर में आयी तेजी के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना है। इसके साथ ही पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से तेल की कीमतों में उछाल से भी निवेशकों ने तेल का रूख किया है जिसके कारण सोने चांदी में गिरावट हुयी है।

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.2 प्रतिशत गिरकर 14.84 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 100 रुपये गिरकर 33,620 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट लेकर 33,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही।

चाँदी में भी नरमी देखी गयी। चाँदी हाजिर 10 रुपये उतरकर 38,090 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चाँदी वायदा 685 रुपये उतरकर 36,115 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिका रहा।

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

दिल्ली सरार्फा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के दाम

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,620
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,450
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,090
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,115
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,800

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+