होंडा कंपनी की कार खरीदने की योजना बना रहे है तो जल्द ही करें। क्योंकि अगले महीने से दाम बढ़ जाएंगे।
नई दिल्ली: होंडा कंपनी की कार खरीदने की योजना बना रहे है तो जल्द ही करें। क्योंकि अगले महीने से दाम बढ़ जाएंगे। होंडा कार्स इंडिया अगले महीने जुलाई से अपनी कारों की कीमत बढ़ाने पर विचार कर रहा है। कीमतों में यह बढ़ोतरी 1.2 फीसदी की होगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कच्चे माल के महंगे होने और नए सुरक्षा फीचर्स आने की वजह से कारों की कीमत में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। इस समय कंपनी भारत में प्रीमियम हैचबैक ब्राओ से लेकर प्रीमियम सेडान एकॉर्ड हाईब्रिड कार बेचती है जिनकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 4.73 लाख रुपए से लेकर 43.21 लाख रुपए तक है।

जुलाई से सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी
जानकारी दें कि होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट और सेल्स डायरेक्टर राजेश गोयल ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि हम जुलाई से सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कच्चे माल की कीमतें बढ़ीं है लेकिन अभी तक इसका बोझ कंपनी उठा रही है। गोयल ने कहा कि अब कंपनी ने फैसला किया है कि कार निर्माण में बढ़ी लागत को अब ग्राहकों पर डाला जाए। उन्होंने बताया कि कीमतों में 1.2 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
दूसरी बार इस साल बढ़ेगी कीमत
बता दें कि होंडा कार्स अपनी कारों की कीमत में दूसरी बार बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी ने फरवरी में अपने सभी मॉडल्स की कीमत में 10 हजार रुपए की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले जनवरी में अन्य कार निर्माता कंपनियों ने भी कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने भी अपनी कारों की कीमत में 10 हजार रुपए की बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। मारुति के अलावा टोयोटा किर्लोस्कर, इसूजू मोटर्स इंडिया ने भी जनवरी में अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications