वर्ल्ड कप क्रिकेट का असर इलेक्ट्रॉनिक मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है।
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप क्रिकेट का असर इलेक्ट्रॉनिक मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है। जी हां क्रिकेट विश्व कप का खुमार बढ़ने के बीच बड़ी स्क्रीन के टीवी सेटों की मांग में जोरदार इजाफा हुआ है। बड़ी संख्या में भारतीय दर्शक हाईएंड टीवी की ओर रुख कर रहे हैं। जानकारी दें कि पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों सोनी, सैमसंग, एलजी और पैनासोनिक की बड़े स्क्रीन (55 इंच और अधिक) के टीवी सेटों की बिक्री पिछले साल की समान अवधि से 100 प्रतिशत अधिक रही है।
कंपनियां कई तरह की आकर्षक पेशकश की तैयारी में
हालांकि दिलचस्प बात यह है कि बड़े टीवी सेटों की बिक्री सिर्फ महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे शहरों मसलन हुबली, जबलपुर, रायपुर, रांची, कोच्चि और नागपुर में भी बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर कंपनियों को उम्मीद है कि विश्वकप में नॉक आउट मुकाबले शुरू होने के बाद उनकी बिक्री में और इजाफा होगा। क्रिकेट प्रेमियों को लुभाने के लिए कंपनियां कई तरह की आकर्षक पेशकश करने की तैयारी कर रही हैं। इनमें आसान वित्तपोषण की सुविधा और कैशबैक जैसी पेशकश शामिल हैं।
पिछले साल की तुलना में बिक्री दोगुना
बता दें कि सोनी इंडिया ब्राविया के कारोबार प्रमुख सचिन राय ने कहा कि विश्व कप को शुरू हुए करीब दस दिन हो गए हैं। बड़े स्क्रीन विशेषरूप से 55 इंच और 4के टीवी सेटों की मांग में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इनकी बिक्री दोगुना रही है। सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार राजीव भूटानी ने कहा कि क्रिकेट प्रेमी विश्व कप का बड़े स्क्रीन पर आनंद लेना चाहते हैं। इसलिए वे बड़े स्क्रीन वाले टीवी सेटों की खरीद कर रहे हैं। क्यूएलईडी टीवी सहित 55 इंच और बड़े स्क्रीन के टीवी की बिक्री मई महीने में पिछले साल की समान अवधि की तुलना दोगुना रही है। 75 इंच और उससे बड़े टीवी की मांग पांच गुना हो गई है। इससे पता चलता है कि इस विश्वकप में बड़े स्क्रीन के टीवी की मांग बढ़ रही है।
55 इंच और बड़े स्क्रीन के टीवी की मांग
वहीं दूसरी ओर पैनासोनिक इंडिया के कारोबार प्रमुख (उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स) शरत नायर ने कहा कि त्योहारी सीजन के बाद खेल सीजन कंपनियों के लिए एक बड़ा अवसर होता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता टीवी देखने का बेहतर अनुभव चाहते हैं। वे आधुनिक फीचर चाहते हैं। मसलन बड़ा स्क्रीन और आवाज की बेहतर गुणवत्ता। नायर ने कहा कि इस रुख की वजह से हम विश्व कप के दौरान बिक्री में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। विशेषरूप से 55 इंच और बड़े स्क्रीन के टीवी की मांग आ रही है।
बड़े स्क्रीन के टीवी सेटों की कीमत 50,000 रुपए से 1.75 लाख रुपए तक
हालांकि अगर बात करें बड़े ब्रांडों के बड़े स्क्रीन के टीवी सेटों की कीमत 50,000 रुपए से 1.75 लाख रुपए तक है। हालांकि, कुछ मॉडलों का दाम इससे भी अधिक है। सैमसंग ने हाल में 8के यूएचडी टीवी उतारा है। इसकी कीमत 10.99 लाख से 59.99 लाख रुपए के बीच है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रवक्ता ने कहा कि थिनक्यू एआई के साथ स्मार्ट टीवी के जरिए हम बिक्री में 35 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। हमारी बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। वहीं प्रवक्ता ने कहा कि लोग टीवी देखने का बेहतर अनुभव चाहते हैं। ऐसे में हम क्यूएलईडी और नैनो सेल टीवी की बिक्री में 200 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications