नई दिल्ली। शिरडी में स्थित साईं बाबा के मंदिर में इतना चढ़ावा आ रहा है कि बैंकों के पास उसे रखने की जगह नहीं बची है। इसके चलते बैंकों ने मंदिर से पैसा लेने से मना कर दिया है। वहीं बैंकों के पैसा न लेने के चलते मंदिर के दानपत्र को खोलकर दान के पैसों की गिनती का काम बंद कर दिया गया है। यह जानकारी श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के सीईओ दीपक मुगलीकर ने दी है। उनके अनुसार दानपात्र में सिक्कों की अधिकता होती है, जिसे अब बैंक नहीं ले रहे हैं। मुगलीकर ने बताया कि इस स्थिति से भारतीय रिजर्व बैंक को अवगत कराया गया है।

हर हफ्ते दो बार खुलता है दानपत्र
श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के सीईओ दीपक मुगलीकर के अनुसार मंदिर का दान पात्र हफ्ते में दो बार खोला जाता है और भक्तों के चढ़ावे को गिनकर बैंक में जमा कराया जाता है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर हर बार की गिनती में औसतन 2 करोड़ रुपये तक भक्तों का चढ़ावा मिलता है। इसमें से 5 लाख रुपये तक के सिक्के होते हैं। इन सिक्कों और कैश को रोटेशन के आधार पर 8 राष्ट्रीय बैंकों में बारी बारी से जमा किया जाता है।
बैंकों ने सिक्के लेने से मना किया
मुगलीकर के अनुसार बीते कुछ महीनों से बैंक उन्हें जगह की कमी के बारे में बता रहे थे। बैंकों का कहना है कि उनके पास सिक्के रखने के लिए जगह नहीं बची है। वहीं सूत्रों का कहना है कि इस समय बैंकों में डिपॉजिट के रूप में श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के करीब 1.5 करोड़ रुपये के सिक्के जमा किए हुए हैं।
यह भी पढ़े : क्यों महीना खत्म होने से पहले खर्च हो जाता वेतन, ये है कारण
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications