ग्राहकों की सुविधा के लिए टाटा स्काई ने नई सर्विस लॉन्च की है।
नई दिल्ली: ग्राहकों की सुविधा के लिए टाटा स्काई ने नई सर्विस लॉन्च की है। बता दें कि भारत के अग्रणी कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म, टाटा स्काई ने नई "रूम टीवी सर्विस" लॉन्च की है। नई सेवा का उद्देश्य है, सब्सक्राइबर्स के लिए मल्टी टीवी कनेक्शन के पैक्स आसानी और सरलता से चुनना। इस नई सर्विस के माध्यम से, टाटा स्काई परिवार के हर सदस्य को उनकी सुविधा के अनुसार विशिष्ट रूप से निर्मित पैक्स एवं इंस्टैंट पैक संशोधनों के जरिए उसकी पसंद का मनोरंजन प्रदान करने का लक्ष्य रखता है।

सर्विस का लाभ टाटा स्काई मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से उठा सकते
आपको इस बात की भी जानकारी दें कि सब्सक्राइबर्स सेकेंडरी कनेक्शंस पर आसानी से अपनी पसंद का कंटेंट चुन सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें सिर्फ चुने गए कंटेंट के लिए भुगतान करना होगा। उनके सेकेंडरी कनेक्शंस में अब समान सब्सइक्राइबर आइडी के तहत घर में पहले कनेक्शन के लिए चुने गए बेस पैक से अलग चैनल और सर्विसेज होंगी। सब्सक्राइबर्स रूम टीवी सर्विस का लाभ www.mytatasky.com पर जाकर या टाटा स्काई मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से उठा सकते हैं।
डिश टीवी ने हाल में ही अपनी मल्टी टीवी पॉलिसी को रिडिजाइन किया
इस बात की भी जानकारी दें कि एयरटेल डिजिटल टीवी और डिश टीवी ने हाल में ही अपनी मल्टी टीवी पॉलिसी को रिडिजाइन किया है। डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनियों ने ये फैसला ट्राई के नए नियम लागू होने के बाद किया है। 15 जून से पहले टाटा स्काई ने अपनी नई सेवा पेश की है, जो सब्सक्राइबर्स को मल्टी टीवी कनेक्शन का बेहतर विकल्प प्रदान करती है। आपको बता दें कि टाटा स्काई ने कुछ दिन पहले ही अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में 400 रुपए की कटौती भी कर दी है। टाटा स्काई ने अपने एचडी और एसडी दोनों सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में कमी की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
