पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को भारी गिरावट देखने को मिली है।
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। जी हां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती कर दी है। गौरतलब है कि पूरे देश में प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के बदले हुए रेट लागू किए जाते हैं।

पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे की कमी
जानकारी दें कि पिछले 3 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 46 पैसे लीटर सस्ता हो गया है। शनिवार को ओएमसी ने दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे की कमी कर दी है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 20 पैसे लीटर सस्ता हो गया है। बात करें अगर डीजल की तो दिल्ली और कोलकाता में डीजल की कीमतों में 24 पैसे की कटौती की गई है। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल क्रमश: 25 पैसे और 26 पैसे लीटर सस्ता हो गया है।
महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकता और चेन्नई में पेट्रोल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 69.99 रुपये, 75.69 रुपये, 72.25 रुपये और 72.70 रुपये प्रति लीटर भुगतान करना पड़ रहा है। वहीं चारों महानगरों में ग्राहकों को डीजल के लिए क्रमश: 63.93 रुपये, 67.03 रुपये, 65.85 रुपये और 67.62 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है।
मजबूती के साथ बंद हुआ कच्चा तेल
शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कच्चा तेल जून वायदा 34 रुपये की मजबूती के साथ 3,677 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि विदेशी बाजार में ब्रेंट क्रूड में 62 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड में 52.50 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार होते हुए देखा गया। बता दें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications