शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों से मिली राहत।
नई दिल्ली: शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों से मिली राहत। जी हां वैश्विक स्तर पर कीमतों धातुओं में सप्ताहांत में रही नरमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 150 रुपए टूटकर 33,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर तथा चांदी 300 रुपए उतरकर 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। बात करें अगर कल की यानि शुक्रवार की तो सोना 300 रुपए की छलांग लगाकर तीन महीने के उच्चतम स्तर 33,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर तथा चांदी 550 रुपए उछलकर एक महीने के उच्चतम स्तर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर शुक्रवार को 0.90 प्रतिशत चढ़कर 1,340.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हांलाकि, इससे पहले दिन में कारोबार के दौरान इस वर्ष यह पहली बार 1,350 डॉलर के पार निकल गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 1,341.35 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज की सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका से कमजोर आर्थिक आंकड़े आने और पश्चिम एशिया में राजनीतिक तनाव बढ़ने से सुरक्षित धातु की मांग बढ़ी है। अमेरिका ने गुरुवार को ईरान पर आरोप लगाया कि उसने ओमान की खाड़ी में कच्चे तेल के दो टैंकरों पर हमला किया है। इससे अमेरिका-ईरान के संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ गई है। चीन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मई में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 17 साल के निचले स्तर पांच प्रतिशत पर आ गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 प्रतिशत गिरकर 14.85 डॉलर प्रति औंस पर रही।
चांदी में भी नरमी देखी गई
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए गिरकर 33,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट लेकर 33,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए चमककर 26,800 रुपए पर पहुंच गई। चांदी में भी नरमी देखी गई। चांदी हाजिर 300 रुपए उतरकर 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 640 रुपए उतरकर 36,800 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिका रहा।
भारत में आज की चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,720
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,550
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,100
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,800
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,800
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications