देश का निर्यात मई महीने में 3.93 प्रतिशत बढ़कर 30 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
नई दिल्ली: देश का निर्यात मई महीने में 3.93 प्रतिशत बढ़कर 30 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और रसायन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से कुल निर्यात बढ़ा है। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर छह महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार मई में आयात भी 4.31 प्रतिशत बढ़कर 45.35 अरब डॉलर रहा। इस तरह व्यापार घाटा बढ़कर 15.36 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र का निर्यात 51 प्रतिशत बढ़ा
बता दें कि मई 2018 में निर्यात और आयात का अंतर 14.62 अरब डॉलर रहा था। व्यापार घाटे का यह स्तर नवंबर, 2018 के बाद से सबसे ऊंचा है। उस समय व्यापार घाटा 16.67 अरब डॉलर रहा था। समीक्षाधीन महीने में इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र का निर्यात 51 प्रतिशत बढ़ा। इस दौरान इंजीनियरिंग निर्यात में 4.4 प्रतिशत, रसायन में 20.64 प्रतिशत, फार्मा में 11 प्रतिशत और चाय में 24.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में पेट्रोलियम उत्पादों, कृत्रिम धागे, रत्न एवं आभूषण, समुद्री उत्पाद, कॉफी और चावल के निर्यात में गिरावट आई। समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का आयात 8.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 12.44 अरब डॉलर रहा, जबकि गैर तेल आयात 2.9 प्रतिशत बढ़कर 32.91 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मई में सोने का आयात 37.43 प्रतिशत बढ़कर 4.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
कच्चे तेल के आयात का बिल बढ़ने की वजह से व्यापार घाटे में
बता दें कि चालू वित्त वर्ष के पहले दो माह अप्रैल-मई में निर्यात 2.37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 56 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान आयात 4.39 प्रतिशत बढ़कर 86.75 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस तरह अप्रैल-मई में व्यापार घाटा 30.69 अरब डॉलर रहा है। निर्यातकों के प्रमुख संगठन फियो के अध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मई में निर्यात में वृद्धि मामूली रही। इस वजह वैश्विक व्यापार में सुस्ती है। वहीं गुप्ता ने कच्चे तेल के आयात का बिल बढ़ने की वजह से व्यापार घाटे में बढ़ोतरी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार को वस्तुओं के निर्यातकों के लिए ऋण की उपलब्धता, ऋण की लागत के साथ सभी कृषि निर्यात पर ब्याज सब्सिडी के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
