नई दिल्ली। मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में किसानों और कर्मचारियों के लिए बड़े फैसले लिए हैं। इसके तहत जहां अब सभी किसानों को पीएम किसान योजना का फायदा दिया जा रहा है, वहीं किसानों के लिए पेंशन स्कीम की भी शुरुआत हो चुकी है। इसके बाद मोदी सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के बाद करीब 3.6 करोड़ कर्मचारियों का वेतन अगले महीने से बढ़ जाएगा। मोदी सरकार के इस फैसले को 1 जुलाई से लागू किया जा रहा है। मोदी सरकार ने तय किया है कि कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) में अंशदान देने के तरीके में बदलाव किया जाएगा, जिसका फायदा कंपनियों और कर्मचारियों दोनों को मिलेगा। आइये जानते हैं कि हर महीने कर्मचारियों को अब कितना फायदा होगा।

क्या है फैसला और इसका फायदा
मोदी सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) में दिया जाने वाला अंशदान अब 6.5 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दिया है। यह बदलाव 1 जुलाई 2019 से लागू हो जाएगा। नए नियमों के तहत अब कंपनियों को 4.75 फीसदी की जगह केवल 3.25 फीसदी का अंशदान करना होगा। वहीं कर्मचारियों को 1.75 फीसदी से घटा कर 0.75 फीसदी कर दिया गया है। इससे जहां कंपनियों की देनदारी घटेगी, वहीं कर्मचारियों की टेक होम सैलरी में इजाफा होगा। इसका फायदा करीब 3.6 करोड़ कर्मचारी और 12.85 लाख कंपनियों को होगा।
किसे मिलता है इसका लाभ
ईएसआई योजना का लाभ उन सभी कर्मचारियों को मिलता है, जिनका रह माह वेतन 21000 रुपये से कम हो। पहले वेतन की यह सीमा 15000 रुपये थी, जिसे 1 जनवरी 2017 को बढ़ाकर 21000 रुपये किया गया था। इसके अलावा यह उन कंपनियों पर ही लागू होता है जहां कम से कम 10 कर्मचारी हों। कर्मचारी राज्य बीमा कानून, 1948 (ईएसआई कानून) के अंतर्गत बीमित व्यक्तियों को चिकित्सा, नकदी, मातृत्व, निशक्तता और आश्रित होने के लाभ मिलता है।
कंपनियों को होगी करीब 5000 करोड़ रुपये की बचत
बीते वित्त वर्ष में करीब 12.85 लाख कंपनियों और 3.6 करोड़ कर्मचारियों ने ईएसआई योजना का लाभ लिया था। इन कंपनियों ने इस योजना के दौरान करीब 22,279 करोड़ रुपये का अंशदान किया था। ऐसे में घटाई गई सीमा से आकलन किया जा सकता है कि कंपनियों को सालाना कम से कम 5000 करोड़ रुपये की बचत होगी।
कितना मिलेगा कर्मचारियों को लाभ
अगर कोई कर्मचारी इस योजना के तहत आता है और उसका मूल वेतन और डीए मिलाकर 15000 रुपये है, तो उसको काफी फायदा होगा। अभी तक ऐसे कर्मचारी के वेतन से हर महीने 262.50 रुपये कट रहा है। लेकिन अब अंशदान 1.75 फीसदी से घटाकर 0.75 कर दिया गया है। ऐसे में अब कर्मचारी को 112.50 रुपये हर माह देना होगा। इस प्रकार से उसे 150 रुपये महीने का फायदा होगा। यह फायदा साल में करीब 1800 रुपये का होगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications