फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया की 2000 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में जारी की है।
नई दिल्ली: फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया की 2000 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में जारी की है। बता दें कि इस लिस्ट में भारत की लगभग 57 कंपनियां शामिल हैं। जिसमें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की एकमात्र कंपनी है जो शीर्ष 200 कंपनियों में जगह बनाने में कामयाब रही। लिस्ट में हाउजिंग फाइनैंस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड को दुनिया के टॉप 10 कंज्यूमर फाइनैंस कंपनियों में शामिल किया गया है। जानकारी दें कि फोर्ब्स की इस लिस्ट में लगातार सातवीं बार इंडस्ट्रियल ऐंड कॉमर्शल बैंक ऑफ चाइना (आईसीबीसी) का दबदबा बरकरार रहा है। आपको जानकर खुशी होंगी की वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज को भारत की सबसे बड़ी कंपनी बताया गया है। जो कि ग्लोबल रैंकिंग में आरआईएल 71वें स्थान पर है।
टॉप-200 में भारत की केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज
जबकि दूसरी ओर बता दें कि तेल एवं गैस क्षेत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज का दुनिया में 11वां स्थान है, जबकि रॉयल डच शेल टॉप पर है। कंज्यूमर फाइनैंशल सेक्टर में अमेरिकन एक्सप्रेस पहले स्थान पर, जबकि एचडीएफसी लिमिटेड सातवें स्थान पर है। ग्लोबल 2000 लिस्ट में एचडीएफसी 332वें स्थान पर है। इस बात की जानकारी दें कि ओवरऑल टॉप-200 में भारत की केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज ही जगह बना पाई, जिसके बाद 209वें स्थान पर एचडीएफसी बैंक, 220वें स्थान पर ओएनजीसी, 288वें स्थान पर इंडियन ऑइल और 332वें स्थान पर एचडीएफसी लिमिटेड हैं।
फोर्ब्स की लिस्ट में भारत की इन कंपनियों को टॉप-500 में जगह मिली
इस बात की भी जानकारी दें कि वहीं, भारत की टॉप-500 ऐसी कंपनियां हैं जिन्हें भी जगह मिला है। उनमें टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एलऐंडटी, एसबीआई और एनटीपीसी शामिल हैं। बात करें 'ग्लोबल 2000' लिस्ट में अन्य कंपनियों में टाटा स्टील, कोल इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, भारत पेट्रोलियम, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावरग्रिड, हिंडाल्को, एचसीएल टेक, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फिन्सर्व, गेल, पीएनबी, ग्रासिम, बैंक ऑफ बड़ौदा, पावर फाइनैंस और केनरा बैंक शामिल हैं।
अमेरिका की 575 कंपनियों को इस सूची में
बता दें कि सूची में शामिल 2 हजार कंपनियां 61 देशों से हैं और इसमें सबसे अधिक कंपनी अमेरिका की है। अमेरिका की 575 कंपनियों को इस सूची में रखा गया है। अमेरिका के बाद इस सूची में सबसे अधिक कंपनियां चीन और हांगकांग की है। चीन की 309 कंपनियां और जापान की 223 कंपनियां इस सूची में है। लिस्ट में टॉप 10 कंपनियों पर गौर करें तो पहले स्थान पर आईसीबीसी है। आइसीबीसी के बाद सूची में जेपी मॉर्गन, चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक, एग्रीकल्चरल बैंक ऑफ चाइना, बैंक ऑफ अमेरिका, एप्पल, पिंग ऐन इंश्योरेंस ग्रुप, बैंक ऑफ चाइना, रॉयल डच शेल और वेल्स फार्गो है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications