राणा कपूर ने बैंक में फिर से जुड़ने की खबरों को खारिज कर दिया है।
नई दिल्ली: राणा कपूर ने बैंक में फिर से जुड़ने की खबरों को खारिज कर दिया है। जी हां यस बैंक में पिछले कुछ दिनों से राणा कपूर की वापसी की बात चल रही है। आज सारी अफवाहों पर विराम करते हुए राणा कपूर ने 3 ट्विट किए। जिसके जरिये राणा कपूर ने कहा कि उनको लीडरशिप टीम, मैनेजमेंट और सीईओ रवनीत गिल पर पूरा विश्वास है।

यस बैंक के शेयरों में आयी गिरावट
इसका असर ये देखने को मिला की यस बैंक का शेयर आज 13 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ है। राणा कपूर ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये बात चल रही है कि मैं बोर्ड में वापसी का प्रयास कर रहा हैं। मैं इसका एकसिरे से खंडन करता हूं। उन्होंने कहा कि उनको रवनीत गिल पर पूरा भरोसा है। वहीं राणा कपूर प्रोमोटर ग्रुप ने 12 जून को हुई एजीएम में सभी 19 रिजोल्यूशन का सपोर्ट किया है। इस बात की भी जानकारी दें कि यस बैंक के शेयर में पिछले कुछ समय से गिरावट चल रही है। आज राणा कपूर का ट्विट भी शेयर की गिरावट थाम नहीं पाया। यस बैंक का शेयर 13 फीसदी की गिरावट के साथ 116 रुपए पर बंद हुआ। यस बैंक के शेयर में एनपीए को लेकर भी चिंता है।
बैंक का शेयर साढ़े चार साल के निचले स्तर पर पहुंचा
हालांकि ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने यस बैंक का टारगेट प्राइस 170 रुपए से घटाकर 90 रुपए कर दिया है। बैंक का शेयर साढ़े चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। मूडीज ने इस शेयर को रिव्यू कैटेगरी में डाल दिया है। वहीं चौथी तिमाही में यस बैंक ने एनपीए के लिए प्रोविजनिंग 3661 करोड़ रुपए की। इस कारण बैंक को 1506 रुपए का घाटा हुआ। वहीं बैंक के 2 इंडिपेंडेंट डायरेक्टर मुकेश सबरवाल और अजय कुमार ने इस्तीफा दे दिया है।
रवनीत गिल बैंक के नये सीईओ
बता दें कि राणा कपूर यस बैंक के फाउंडर हैं। रिजर्व बैंक ने जब उनको दोबारा बैंक का सीईओ बनने की मंजूरी नहीं दी तो उनके स्थान पर रवनीत गिल को बैंक का नया सीईओ बनाया गया। हाल ही में यस बैंक के बोर्ड में हुए इस्तीफों से कयास लगाया जा रहा था कि राणा कपूर यस बैंक के बोर्ड में वापसी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
