नई दिल्ली। देश में निवेश के सबसे तेजी से लोकप्रिया हो रहे माध्यम म्यूचुअल फंड ने रिटर्न देने के मामले में बैंकों का पीछे छोड़ दिया है। इस वक्त 1 साल की एफडी पर एसबीआई की 7 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं म्युचुअल फंड की कुछ स्कीमों ने केवल मई-2019 में ही लगभग इतना ही रिटर्न दे दिया है। मई में मोदी सरकार दोबारा सत्ता में लौटी थी। इसके बाद शेयर बाजार में एकदम से भारी तेजी दर्ज की गई थी। एक समय तो सेंसेक्स 40000 अंक और निफ्टी 12000 अंक के ऊपर निकल गया था। इसी का परिणाम रहा कि मई में म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को अच्छा फायदा मिला।

जानकारों की राय
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार म्युचुअल फंड में निवेश हरदम ही फायदेमंद रहता है, लेकिन यहां पर एक माह का रिटर्न नहीं देखना चाहिए। लोग अगर म्युचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो उन्हें कम से कम 2 से 3 साल के निवेश करना चाहिए। वैसे सबसे अच्छा रहेगा कि लोग हर माह निवेश का विकल्प 'सिप' चुनें। इस माध्यम से निवेश किए गए पैसे की अच्छी एवरेजिंग हो जाती है, जिससे बाद में अच्छा रिटर्न मिलता है।
आइये जानें म्युचुअल फंड का कैटेगरी के हिसाब से मई-2019 का रिटर्न
-आईडीएफसी इक्विटी अपर्च्यूनिटी सीरिज-4 ने दिया है मई-2019 में 6.73 फीसदी का रिटर्न।
-रिलायंस अपर्च्यूनिटी फंड ने दिया है मई में 4.45 फीसदी का रिटर्न।
-बीएनपी मल्टी कैप फंड ने दिया मई में 4.28 फीसदी का रिटर्न
लार्ज कैप म्युचुअल फंड
-बीएनपी लार्ज कैप फंड ने दिया मई में 3.63 फीसदी का रिटर्न।
-टाटा लार्ज कैप फंड ने दिया मई में 3.58 फीसदी का रिटर्न
-एक्सिस ब्ल्यूचिप फंड ने दिया मई में 3.47 फीसदी का रिटर्न।
लार्ज एंड मिड कैप म्युचुअल फंड
-एस्सल लार्ज एंड मिडकैप फंड ने मई में दिया 3.16 फीसदी का रिटर्न
-टाटा लार्ज एंड मिड कैप फंड ने दिया मई में 3.10 फीसदी का रिटर्न
-बीओआई एएक्सए लार्ज कैप फंड ने दिया मई में 2.87 फीसदी का रिटर्न
मिड कैप म्युचुअल फंड
-बीएनपी मिड कैप फंड ने दिया मई में 5.19 फीसदी का रिटर्न
-एल्डलवाइस मिड कैप फंड ने दिया 3.57 फीसदी का रिटर्न
-बड़ौदा मिड कैप फंड ने दिया मई में 3.16 फीसदी का रिटर्न
स्मॉल कैप म्युचुअल फंड
-आईसीआईसीआई स्मॉल कैप ने दिया मई में 6.83 फीसदी का रिटर्न
-एक्सिस स्मॉल कैप फंड ने दिया मई में 5.47 फीसदी का रिटर्न
-एल्डवाइस स्मॉल कैप फंड ने मई में दिया 4.97 फीसदी का रिटर्न
टैक्स सेविंग म्युचुअल फंड या ईएलएसएस
-एसबीआई टैक्स एडवांटेज फंड सीरीज-3 ने दिया मई में 6.98 फीसदी का रिटर्न
-एसबीआई टैक्स एडवांटेज फंड सीरीज-2 ने दिया मई में 5.96 फीसदी का रिटर्न
-यूटीआई लॉग टर्म एडवांटेज फंड ने दिया 4.84 फीसदी का रिटर्न
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications