गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखी गयी।
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखी गयी। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच स्थानीय ग्राहकी सुस्त रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना सोने की कीमत आज 33,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा जबकि चांदी 40 रुपए फिसलकर 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। बुधवार को सोना 200 रुपए चढ़कर 33,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 330 रुपए की छलांग लगाकर 37,890 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विदेश से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर वहां 3.77 डॉलर चढ़कर 1,336.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.70 डॉलर की बढ़त में 1,340.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अगले सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की संभावना से पीली धातु को बल मिला है। फेड की बैठक 18 और 19 जून को होनी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर चढ़कर 14.81 रुपए प्रति पौंड पर पहुंच गई।
स्थानीय बाजार में सुस्त कारोबार के बीच सोने में आज टिकाव रहा और यह 33,570 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। सोना बिटुर भी 33,400 रुपए पर अपरिवर्तित रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 26,700 रुपए पर टिकी रही। चांदी की औद्योगिक मांग कमजोर रहने से इसमें नरमी रही।
चांदी हाजिर 40 रुपए फिसलकर 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 80 रुपए टूटकर 36,825 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली पूरी मजबूती के साथ 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिका रहा।
भारत में आज के चांदी की कीमत यहां देखें
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,570
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,400
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,850
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,825
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,700
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications