मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बिहार के दो हजार से अधिक किसानों के ऋण का भुगतान किया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "एक वादा किया गया था जो पूरा हुआ..बिहार में कई ऐसे किसान थे जिनका कर्ज बकाया था, उनमें से 2100 को चुना गया जिनमें से कुछ को श्वेता और अभिषेक ने अपने हाथों से रकम दी।"

पहले भी कर चुके हैं किसानों की मदद
अमिताभ ने इससे पहले लिखा था कि 'यह उन लोगों के लिए उपहार है जो ऋण का भुगतान न कर पाने की असमर्थता को झेल रहे हैं। वे अब बिहार राज्य से हैं।" यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ किसानों की मदद के लिए आगे आए हैं। पिछले साल भी उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक हजार से ज्यादा किसानों के कर्ज का भुगतान किया था। 76 वर्षीय अभिनेता ने यह भी लिखा कि 'एक और वादा पूरा किया जाना है।' उन्होंने अपने ब्लॉग में इस बात का जिक्र किया है कि वह पुलवामा में देश के लिए शहीद हुए बहादुरों के परिवार और उनकी पत्नियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र के 350 किसानों का कर्ज भी चुकाया था। इसके अलावा वे 44 शहीदों के परिजनों की भी आर्थिक मदद कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें : होम लोन : 25 साल का लोन 10 साल में पटाने का ये है फार्म्यूला
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
