विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर बन गए हैं।
नई दिल्ली: विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर बन गए हैं। जी हां भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल इकलौते क्रिकेटर हैं। फोर्ब्स ने सबसे अमीर एथलीट्स की ताजा लिस्ट जारी की है। बता दें कि 175 करोड़ सालाना कमाई के साथ विराट कोहली 100वें स्थान पर हैं। हालांकि कोहली इस लिस्ट में स्थान पाने वाले एक मात्र क्रिकेटर हैं। महेंद्र सिंह धोनी फोर्ब्स की टॉप 100 की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। बता दें कि इसमें नंबर एक पर अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोन मेसी हैं। मेसी के बाद पुर्तगाल के फुटबालर रोनाल्डो लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
पिछले साल लिस्ट में विराट को 83वां स्थान पर थे
इस साल विराट कोहली इस लिस्ट में 17 पायदान नीचे आ गए हें। पिछले साल लिस्ट में विराट को 83वां स्थान हासिल हुआ था। विराट कोहली ऐसे इकलौते क्रिकेटर हैं जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों की फोर्ब्स की लिस्ट में लगातार तीसरे साल जगह बनाए हुए हैं। कोहली 2017 में 141 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 89वें और 2018 में 160 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 83वें नंबर पर थे। जून 2018 से लेकर जून 2019 तक उनकी कमाई 7 करोड़ रु. (10 लाख डॉलर) बढ़कर 173.5 करोड़ रुपए पहुंच गई।
इस साल की कमाई 175 करोड़ रुपये
हालांकि इस साल विज्ञापन से उनकी कमाई में 10 लाख डॉलर यानी करीब 7 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। दूसरी ओर मेसी की सालाना कमाई 889 करोड़ रुपये आंकी गई है। कोहली की इस साल की कमाई 175 करोड़ रुपये है। इस बात से भी अवगत करा दें कि फोर्ब्स की सूची के अनुसार, कोहली को विज्ञापनों से 2.1 करोड़ डॉलर जबकि वेतन और जीत से 40 लाख डॉलर की कमाई होती है। पिछले 12 महीने में उनकी कुल कमाई 2.5 करोड़ डॉलर की रही है। पिछले साल उनकी कुल कमाई 228.09 करोड़ रुपये थी।
किस- किस विज्ञापन में मेसी और कोहली
विराट कोहली ने जिन ब्रांड्स का पिछले 1 साल में विज्ञापन किया है, उनका नाम हैं आडी इंडिया, मान्यवर, मिंत्रा , मोबाइल प्रीमियम लीग, श्याम स्टील, अमेज इन्वर्टर एंड बैटरी, पूमा , गूगल डुओ, हीरो मोटोकॉर्प, कोलगेट, वोलिनी, रोगन , MuveAcoustics, टू यम, Tissot, आरसी, बूस्ट एनर्जी ड्रिंक, अमेरिकन टूरिस्टर, MRF टायर्स, उबर इंडिया, रेमिट 2 इंडिया, फिलिप्स इंडिया और वाल्वोलिन
जबकि मेसी ने जिन ब्रांड्स का पिछले 1 साल में विज्ञापन किया है, उनके नाम है, Huawei, पेप्सी, एडिडास, Dolce & Gabbana, एयर यूरोप, Huawei, गैटोराडे, Lay's, टाटा मोटर्स, मास्टरकार्ड, सिरीन लैब, Hawkers और Mengniu ग्रुप, एक्सपो 2020 दुबई यूएई।
बता दें कि फोर्ब्स के अनुसार लियोनेल मेसी की एक साल की कुल कमाई 889 करोड़ रुपये है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो मेसी ने विज्ञापनों से करीब 644 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं सैलरी या विनिंग प्राइज से उनकी सालाना इनकम 245 करोड़ रुपये रही है।
फोर्ब्स के अनुसार सबसे ज्यादा कमाने वाले टॉप 10 एथलीट
लियोनेल मेस्सी 881.72 करोड़ रु.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो 756.35 करोड़ रु.
नेमार 728.64 करोड़ रु.
कैनेलो अल्वारेज 652.31 करोड़ रु.
रोजर फेडरर 648.21 करोड़ रु.
रसेल विल्सन 621.15 करोड़ रु.
आरोन रोजर्स 619.83 करोड़ रु.
लेब्रोन जेम्स 617.74 करोड़ रु.
स्टीफन करी 553.89 करोड़ रु.
केविन ड्यूरेंट 453.94 करोड़ रु.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications