बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला।
नई दिल्ली: बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। जी हां वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में चमक लौटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 200 रुपए चढ़कर 33,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 330 रुपए की छलांग लगाकर 37,890 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जबकि कल मंगलवार को सोना 360 रुपए लुढ़ककर एक सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 33,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 290 रुपए फिसलकर 37,560 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

हालांकि लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक सप्ताह के निचले स्तर को छूने वाला सोना हाजिर आज 9.45 डॉलर की मजबूती के साथ 1,336.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी नौ डॉलर की बढ़त में 1,340.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध गहराने से सोने में तेजी लौटी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीनी वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क के फैसले का बचाव करने के बाद तनाव बढ़ा है। इससे सुरक्षित निवेश मानी जानी वाली पीली धातु में निवेशकों ने ज्यादा पैसा लगाया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.08 डॉलर चढ़कर 14.80 डॉलर प्रति औंस पर रही।
गिन्नी की कीमत रही स्थिर
स्थानीय बाजार में गत दिवस की गिरावट से उबरता हुआ सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए चमककर 33,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त में 33,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,700 रुपए पर स्थिर रही।
चांदी हाजिर 330 रुपए की बढ़त में 37,890 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 250 रुपए चढ़कर 36,905 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बोले गए।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,570
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,400
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,890
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,905
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,700
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications