मंगलवार को सस्ता हुआ सोना वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में कमी आई।
नई दिल्ली: मंगलवार को सस्ता हुआ सोना वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में कमी आई। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के दबाव में मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 360 रुपए लुढ़ककर एक सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 33,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 290 रुपए फिसलकर 37,560 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। जबकि कल सोमवार को सोना 110 रुपए चमककर तीन महीने से अधिक के उच्चतम स्तर 33,730 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी 500 रुपए लुढ़ककर 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को वहां सोना एक प्रतिशत से अधिक टूटा था जिसका असर आज यहां स्थानीय बाजार पर देखा गया। विदेशों में मंगलवार को भी पीली धातु पर दबाव रहा। सोना हाजिर 4.88 डॉलर लुढ़ककर 1,323.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा दो डॉलर की गिरावट में 1,327.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और मेक्सिको के बीच व्यापार युद्ध समाप्त करने की सहमति बनने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है। इससे इसमें तेजी देखी गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट में 14.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
भारत में आज सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी की कीमत रही स्थिर
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 360 रुपए लुढ़ककर 03 मई के बाद के निचले स्तर 33,370 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतना ही टूटकर 33,200 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। हालांकि, आठ ग्राम वाली पूरी मजबूती के साथ 26,700 रुपए पर टिकी रही। सोने के साथ चांदी में भी गिरावट रही।
चांदी हाजिर 290 रुपए की गिरावट के साथ 37,560 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। यह इसका भी 03 मई के बाद का निचला स्तर है। चांदी वायदा 170 रुपए फिसलकर 36,655 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,370
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,200
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,560
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,655
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,700
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications