टीसीएस ने बाजार पूंजीटैक्सण (मार्केट कैप) के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़ दिया है।
नई दिल्ली: टीसीएस ने बाजार पूंजीटैक्सण (मार्केट कैप) के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़ दिया है। जी हां बता दें कि टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेस टीसीएस सोमवार को मार्केट वैल्यू के मामले में भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई। हालांकि ये बात भी हैं कि टीसीएस ने मामूली अंतर से रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को पीछे छोड़ा। शेयर के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर टीसीएस की मार्केट वैल्यू 8.37 लाख करोड़ रुपए हो गई, जबकि आरआईएल की मार्केट वैल्यू 8.36 लाख करोड़ रुपए रही।

पिछले महीने ही आरआईएल देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी थी
ट्रेडिंग सेशन के अंत में बीएसई पर टीसीएस का शेयर 2.39 फीसदी की मजबूती के साथ 2,231.10 रुपए पर बंद हुआ, वहीं आरआईएल का शेयर 0.27 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 1,318.85 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। जानकारी दें कि आरआईएल पिछले महीने ही मार्केट वैल्युएशन के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी थी। उसने टीसीएस को पीछे छोड़कर अपनी बादशाहत कायम की थी। आरआईएल और टीसीएस के बीच लंबे अरसे से मार्केट वैल्यू के मामले में एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ चल रही है।
मार्केट वैल्यू में ये कंपनियां भी लिस्ट में
इस बात से भी अवगत करा दें कि मार्केट वैल्यू के मामले में टीसीएस और आरआईएल के बाद एचडीएफसी बैंक (6.66 लाख करोड़ रुपए), एचयूएल (4 लाख करोड़ रुपए) और एचडीएफसी (3.78 लाख करोड़ रुपए) का नंबर आता है। कंपनियों की मार्केट कैप के आंकड़े रोजाना उनके शेयर प्राइस में होने वाले बदलाव के आधार पर बदलते हैं।
लगातार नई उंचाइयों पर टीसीएस
अभी हाल ही में टीसीएस ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिया। पिछले वित्त वर्ष में टीसीएस की आय 2090 करोड़ डॉलर (करीब 1,46,300 करोड़ रुपये) हो गई है। वहीं, इस दौरान DXC की आय 2070 करोड़ डॉलर (करीब 1,44,900 करोड़ रुपये) रही है। आपको बता दें कि राजेश गोपीनाथन के सीईओ बनने के बाद टीसीएस लगातार नई उंचाइयों को पहुंचती जा रही है। इसी वजह से बीते वित्त वर्ष 18-19 में उनका वेतन 28 फीसदी बढ़ा दिया गया है। जो कि यह अब 16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications