आई मोनेटरी एडवाइजरी (आईएमए) ज्वेल्स का मालिक लोगों को करोड़ों का चूना लगाने के बाद से फरार है।
नई दिल्ली: आई मोनेटरी एडवाइजरी (आईएमए) ज्वेल्स का मालिक लोगों को करोड़ों का चूना लगाने के बाद से फरार है। जी हां सोमवार को, आईएमए के गहने कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए कई लोगों की आंखों में आंसू देखने को मिले। उन्हें अपनी गाढ़ी कमाई वापस मिलने की उम्मीद खो गई थी। बता दें कि वे शहर के साथ-साथ पड़ोसी जिलों से आए थे।

जानकारी दें कि उनमें से ज्यादातर महिलाएं थीं जो कपड़ा कारखानों और निजी फर्मों में काम करती हैं। वहीं केजी हल्ली के रहने वाले नजीर के ने कहा कि मैंने आईएमए में निवेश करने के लिए अपने मकान मालिक से 2 लाख रुपये उधार लिए थे। मेरे रिश्तेदारों ने भी 9 लाख रुपया निवेश किया। उनका कहना हैं कि हम अपना पैसा वापस चाहते हैं क्योंकि हमारे पास आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है। इतना ही नहीं वहीं कई निवेशकों ने मीडिया से बात करने से भी इंकार कर दिया। वहीं कुछ ने कहा कि उनके अपना नाम प्रकाशित करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
जानें आईएमए के बारे में
आई मॉनेटरी एडवाइजरी ज्वेल्स को 2016 में लॉन्च किया गया था जब बाजार की धारणा कम थी और आभूषणों की मांग कम हो गई थी। IMA ग्रुप ऑफ कंपनीज का नेतृत्व मोहम्मद मंसूर खान कर रहे हैं। जानकारी दें कि इसका दूसरा आउटलेट 2018 में जयनगर में लॉन्च किया गया था। फर्म के पास बुलियन ट्रेडिंग सुविधाएं, शैक्षिक अकादमियां, स्वास्थ्य सेवा और एक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के अलावा हाइपरमार्केट भी हैं।
ऑडियो में कांग्रेस नेता का नाम
आईएम के फाउंडर खान ने ऑडियो में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शिवाजीनगर विधायक आर रोशन बेग पर भी आरोप लगाए हैं। खान ने कहा है कि विधायक बेग ने उसके 400 करोड़ रुपए लौटाने से इनकार कर दिया। उसकी जान को भी खतरा था। खान ने ऑडियो क्लिप में कहा है कि उसने अपने परिवार को एक गांव में छुपा रखा है, लेकिन वो दक्षिण बंगलूरू में है। मैं 500 करोड़ की संपत्ति का मालिक हूं, इसके अलावा 33 हजार कैरेट के हीरे और सोना भी है। यह सब बेचकर के निवेशकों की रकम को लौटाया जा सकता है।
मंसूर खान की दुबई फरार होने की आशंका
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आईएमए ज्वैलस नामक कंपनी का संस्थापक मोहम्मद मंसूर खान देश छोड़कर दुबई चला गया है। आपको बता दें कि मंसूर खान ने 2006 में आई मॉनेटरी एडवायजरी नाम से एक इस्लामिक बैंक और हलाल निवेशक कंपनी को शुरू किया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
