पाकिस्तान से भारत में आयात इस साल मार्च में 92% घटकर सिर्फ 19.70 करोड़ रुपये (28.4 लाख डॉलर) का रहा।
नई दिल्ली: पाकिस्तान से भारत में आयात इस साल मार्च में 92% घटकर सिर्फ 19.70 करोड़ रुपये (28.4 लाख डॉलर) का रहा। जी हां भारत के इस एक कदम से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद सीमा शुल्क 200 प्रतिशत कर दिया था। जानकारी दें कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद सीमा शुल्क लगाये जाने के बाद आयात में कमी आयी है।

वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 200 प्रतिशत किया गया
इस का असर यह देखने को मिला हैं कि पाकिस्तान का माल भारत में आना बहुत कम हो गया है। आतंकवादी हमले के बाद इस साल 16 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी आर्थिक कार्रवाई करते हुए भारत ने पड़ोसी देश से आयातित सभी वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया। इन वस्तुओं में कपास, ताजा फल, सीमेंट, पेट्रोलियम उत्पादन तथा खनिज शामिल हैं। हालांकि वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार पड़ोसी देश से आयात मार्च 2018 में 3.46 करोड़ डालर था। इस साल मार्च में कुल 2.84 लाख डालर में से 11.9 लाख डालर का कपास आयात किया गया।
वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान आयात 47% घटकर 5.36 करोड़ डालर रहा
दूसरी ओर हम ध्यान दें तो विशेषज्ञों के अनुसार कुछ घरेलू विनिर्माता निर्यातक पाकिस्तान से उत्पादों खासकर कच्चे माल के आयात के लिये अग्रिम अनुज्ञप्ति योजना (एडवांस आथोराइजेशन स्कीम) के तहत शून्य आयात शुल्क का लाभ ले सकते हैं। पड़ोसी देश से आलोच्य महीने में मुख्य रूप से जो जिंस आयात किये गये, उसमें प्लास्टिक, बुने कपड़े, परिधान के सामाल, कपड़ा, मसाला, रसायन आदि शामिल हैं। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान पाकिस्तान से आयात 47 प्रतिशत घटकर 5.36 करोड़ डालर रहा।
भारत का निर्यात भी मार्च में करीब 32 % घटकर 17.13 करोड़ डालर
इस बात की भी जानकारी दें कि भारत का निर्यात भी मार्च में करीब 32 प्रतिशत घटकर 17.13 करोड़ डालर रहा। हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान निर्यात 7.4 प्रतिशत बढ़कर 2 अरब डालर रहा। जबकि भारत से निर्यात किये जाने वाले जिंसों में जैविक रसायन, कपास, परमाणु रिएक्टर, बॉयलर, प्लास्टिक उत्पाद, अनाज, चीनी, कॉफी, चाय, लौह और स्टील के सामाल तथा तांबा आदि शामिल हैं। जानकारी दें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 नवंबर 2018 को हुए आतंकवादी हमले में 40 सीआरपीएफ 40 जवान शहीद हो गये थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications