सोमवार को सोना की कीमत तीन महीनों की उच्चतम स्तर पर रही, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट।
नई दिल्ली: सोमवार को सोना की कीमत तीन महीनों की उच्चतम स्तर पर रही, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट। बता दें कि वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग उतरने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 110 रुपए चमककर तीन महीने से अधिक के उच्चतम स्तर 33,730 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी 500 रुपए लुढ़ककर 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

हालांकि अमेरिका और मेक्सिको के बीच व्यापार युद्ध के समाधान को लेकर समझौते की संभावना बनने से विदेशों में सोना हाजिर 14.12 डॉलर टूटकर 1,326.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 15.40 डॉलर की गिरावट में 1,330.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज की सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं बात करें बाजार विश्लेषकों कि तो बताया जा रहा कि पिछले सप्ताह 14 महीने के उच्चतम स्तर को छूने वाले सोने की चमक अमेरिका और मेक्सिको के बीच व्यापार युद्ध को लेकर जारी वार्ता के कारण फीकी पड़ी है। व्यापार युद्ध का तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश के रूप में पीली धातु का आकर्षण कमजोर पड़ा है और इसकी कीमतों में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.23 डॉलर टूटकर 14.74 डॉलर प्रति औंस रह गई।
गिन्नी की कीमत स्थिर रही
स्थानीय बाजार में आभूषण निर्माताओं की ओर से उठाव मजबूत होने से सोना स्टैंडर्ड 110 रुपए चमककर दो मार्च के बाद के उच्चतम स्तर 33,730 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 33,560 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,700 रुपए पर स्थिर रही।
चांदी की औद्योगिक मांग उतरने से इसमें गिरावट रही। चांदी हाजिर 500 रुपए लुढ़ककर 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 520 रुपए टूटकर 36,825 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,730
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,560
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,850
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,825
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,700
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications