एक बार फिर से आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होना था, लेकिन वह नहीं आईं।
नई दिल्ली: एक बार फिर से आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होना था, लेकिन वह नहीं आईं। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ने बताया कि इसके पीछे उन्होंने खराब सेहत का हवाला दिया है। लेकिन उन्हें अब इसी सप्ताह पेश होने के लिए कहा जायेगा।

बैंक अधिकारियों को पूछताछ पर विचार कर रहा
दरअसल, चंदा कोचर एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच का सामना कर रही हैं। इसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। इस मामले में बैंक के साथ वीडियोकॉन समूह भी शामिल है। कोचर पिछले सप्ताह भी खराब सेहत का हवाला देकर निदेशालय के सामने पेश नहीं हुई थीं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निदेशालय अब बैंक के कुछ और अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाने पर विचार कर रहा है, ताकि वह कोचर के बयानों की पुष्टि कर सके।
1,875 करोड़ रुपये के घोटाला का मामला
बता दें कि निदेशालय ने पिछले महीने कई दौर की पूछताछ में कोचर और उनके पति दीपक कोचर के बयान दर्ज किये थे। इसके अलावा, निदेशालय कोचर दंपति की संपत्ति का आकलन करने पर भी विचार कर रही है, ताकि वह इन्हें अस्थायी तौर पर धनशोधन रोकथाम कानून के तहत कुर्क कर सके। इस मामले में चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर से भी कई बार पूछताछ की जा चुकी है। यह मामला आईसीआईआई बैंक से 1,875 करोड़ रुपये का ऋण आवंटित करने में किये गये भ्रष्टाचार से जुड़ा है। मामले में वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत भी जांच के दायरे में हैं।
बता दें कि वीडियोकॉन समूह को दिए गए 40,000 करोड़ रुपए कर्ज में से 3,250 करोड़ रुपए का कर्ज आईसीआईसीआई बैंक की ओर से दिया गया और इस कर्ज के बड़े हिस्से को साल 2017 तक नहीं चुकाया गया। बैंक ने इनमें से 2,810 करोड़ रुपए के नहीं चुकाए गए कर्ज को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घोषित कर दी थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
