पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कटौती का सिलसिला जारी है।
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कटौती का सिलसिला जारी है। शनिवार को एक बार फिर सस्ता हुआ पट्रोल-डीजल। हालांकि आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमतों में कटौती की वजह से दाम चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ अगर डीजल की बात करें तो डीजल की कीमतें पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच चुकी हैं।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत
इस बात से अवगत करा दें कि आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल 22 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.72, 72.97 और 76.41 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
इतना ही नहीं वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 73.47 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि लगातार दामों में कटौती होने से पेट्रोल के दाम नई दिल्ली में चार महीने के निचले स्तर पर चले गए हैं।
महानगरों में डीजल की कीमत
वहीं डीजल की बात करें तो आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 64.65 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 27 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 67.79 और 68.39 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है।
वहीं आपको ये भी बता दें कि डीजल के दाम में लगातार कटौती होने से नई दिल्ली में कीमत पांच महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं। जानकारी दें कि इससे पहले 18 फरवरी को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.91 रुपए थी वहीं डीजल 18 जनवरी को 64.97 रुपए लीटर मिल रहा था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
