अगर आप अक्सर रेल से सफर करते हैं तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है। जी हां अब आप चलती ट्रेन में मसाज का मजा ले सकते है।
नई दिल्ली: अगर आप अक्सर रेल से सफर करते हैं तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है। जी हां अब आप चलती ट्रेन में मसाज का मजा ले सकते है। बता दें कि भारतीय रेल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब यात्रियों के लिए चलती ट्रेन में मसाज सर्विस उपलब्ध होगी। आपको जानकर खुशी होगी की अब रेलवे से सफर करने वालों को बिलकुल भी थकान का एहसास नहीं होगा। अब आप चलती ट्रेन में आराम से मालिश (मसाज) का आनंद ले सकते हैं। भारतीय रेल यात्रियों को जल्द ही यह सेवा देने जा रही है। रेलवे बोर्ड के मीडिया एवं संचार निदेशक राजेश बाजपेयी ने कहा कि पश्चिम रेलवे क्षेत्र के रतलाम मंडल ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है।
इन रेलगाड़ियों में यह सेवा उपलब्ध
जानकारी दें कि अधिकारी के अनुसार रेलवे इंदौर से चलने वाली 39 रेलगाड़ियों में यह सेवा उपलब्ध कराएगा। इसमें देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस (14317), नयी दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12416) और इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस (19325) शामिल है। बाजपेयी ने कहा, 'यह रेलवे के इतिहास में पहली बार होगा कि यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए उन्हें चलती रेलगाड़ी में मालिश सेवा दी जाएगी। इससे न केवल रेलवे की अतिरिक्त आय होगी बल्कि यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा।
90 लाख रुपए की आय बढ़ने का अनुमान
उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार है जब इस तरह का कोई समझौता किया गया है। बाजपेयी ने कहा कि इससे रेलवे को सालाना 20 लाख रुपए की आय होने की उम्मीद है और सेवा प्रदान करने वाले 20,000 अतिरिक्त यात्रियों के चलते अतिरिक्त टिकट बिक्री बढ़ने से साल भर में 90 लाख रुपए की आय बढ़ने का अनुमान है। इतना ही नहीं उनका कहना हैं कि इस सेवा को 15 से 20 दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। यह सेवा सुबह छह से रात 10 बजे के बीच रहेगी। यात्रियों को सिर और पैर की मालिश के लिए प्रत्येक के लिए 100 रुपए देने होंगे। इसके लिए हर रेलगाड़ी में तीन से पांच मालिश वाले यात्रा करेंगे। रेलवे उन्हें पहचान पत्र जारी करेगा।
मसाज की क्या होगी कीमत
बता दें कि यात्रियों को सिर और पैर की मसाज के लिए 100 से लेकर 300 रूपए तक का भुगतान करना पड़ सकता है। इस बात से भी आपको अवगत करा दें कि रेलवे में मसाज का लुत्फ उठाने के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। दगोल्ड स्कीम में मालिश करने वाला 15 से 20 मिनट तक जैतून या कम चिपकने वाले तेल से मालिश करने की फीस 100 रु. तो वहीं डायमंड मसाज के तहत तेल और क्रीम के साथ 200 रु. का शुल्क लिया जाएगा। वहीं अगर बात करें प्लैटिनम स्कीम के तहत खास तरीके के तेल और क्रीम के साथ मसाज और चंपी करने का 300 रु. वसूला जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
