शुक्रवार को आज उच्चतम स्तर से फिसल गया सोना। स्थानीय जेवराती माँग कमजोर पड़ने से दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना शुक्रवार को 70 रुपये टूटकर 33,420 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया जबकि चाँदी 100 रुपये चमककर
नई दिल्ली: शुक्रवार को आज उच्चतम स्तर से फिसल गया सोना। स्थानीय जेवराती माँग कमजोर पड़ने से दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना शुक्रवार को 70 रुपये टूटकर 33,420 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया जबकि चाँदी 100 रुपये चमककर तीन सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर 38,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। जबकि कल गुरुवार को सोना 120 रुपए महंगा होकर तीन महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर 33,490 रुपए प्रति दस ग्राम पर तथा चांदी 50 रुपए चमककर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। सोना हाजिर 0.65 डॉलर की बढ़त में 1,335.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। हालाँकि, अगस्त का अमेरिकी सोना 2.80 डॉलर लुढ़ककर 1,339.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। हालांकि बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कटौती के संकेत मिलने से पीली धातु मजबूत हुई है। ब्याज दरों में कटौती होने से पूँजी बाजार में निवेशकों के लिए आकर्षण घटेगा और वे सोने का रुख करेंगे।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी अपनी कीमत पर टिकी रही
अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर भी आज 0.05 डॉलर मजबूत होकर 14.93 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 70 रुपये फिसलकर 33,420 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 33,250 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,700 रुपये पर टिकी रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सिक्का निमार्ताओं की ओर से सफेद धातु की ग्राहकी आने से चाँदी हाजिर 100 रुपये चमककर 16 मई के बाद के उच्चतम स्तर 38,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। चाँदी वायदा 80 रुपये की नरमी में 36,870 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
दिल्ली सरार्फा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,420
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,250
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,000
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,870
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,700
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications