दुनिया के सबसे अमीर शख्स (Richest man) जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने पत्नी से तलाक (Divorce) के बाद नया घर खरीदा है।
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स (Richest man) जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने पत्नी से तलाक (Divorce) के बाद नया घर खरीदा है। ये घर न्यूयॉर्क के मैनहैटन (Manhattan of New York) इलाके में है। बेजोस (Bezos) के इस नए घर में 12 बेडरूम हैं। जी हां Amazon के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर इंसान जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने अपनी नई गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज (Girlfriend Lauren Sanchez) के लिए नया आशियाना खरीदा है। न्यूयॉर्क के मैनहैटन इलाके में स्थित इस बंगले (Bungalows) की कीमत करीब 554 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बेजोस के इस आलिशान (Luxurious) आशियाने की खूबसूरती देखते ही बनती हैं।
10 हजार वर्ग फीट में फैला घर
इस बंगले की खास बात यह हैं कि यह बंगला 17 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। इसमें 12 बेडरूम (Bedroom), एक पेंटहाउस (penthouse) और दो फ्लैट हैं। पेंटहाउस तीन मंजिला है और यह 10 हजार वर्ग फीट में फैला है। बंगले में एक लाउंज (Lounge), बॉर्डरूम, गोल्फ सिम्युलेटर (Golf simulator), स्क्रीन रूम (Screen room), गेम रूम और प्ले रूम (Game Room & Play Room) भी मौजूद है। जानकारी दें कि बताया जा रहा है कि जेफ बेजोस (Jeff Bezos)अपनी जरूरतों के हिसाब से मैनहैटन के नए घर को रिडिजाइन (Redesign) करवा सकते हैं। पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि, बेजोस (Bezos)इसे अपना दूसरा हेडक्वॉर्टर (Second headquarter) बनाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन कुछ कारणों से उन्होंने यह आईडिया कैंसिल (Idea Cancell) कर दिया।
अमेरिका के इतिहास में अब तक बिका सबसे महंगा घर
बेजोस ( Bezos)ने भले ही नए घर के लिए 554 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, लेकिन यह मैनहैटन में रियल एस्टेट प्रॉपर्टी (Real Estate Property) की सबसे बड़ी कीमत नहीं है। इसी साल जनवरी में हेज फंड चलाने वाले अरबपति केन ग्रिफिन ने यहां 1,650 करोड़ रुपए में एक घर खरीदा था। वह अमेरिका के इतिहास (US History) में अब तक बिका सबसे महंगा घर है। जैसा की हम जानते हैं कि बेजोस सफल बिजनेसमैन (Bezos Successful Businessman) हैं और सही वक्त पर सही डील करने के लिए जाने जाते हैं। यह घर अगर वे 2017 में खरीदते तो उन्हें करीब 668 करोड़ रुपए चुकाने पड़ते। यानी मौजूदा रकम से 114 करोड़ रुपए ज्यादा। पिछले दो साल में इस प्रॉपर्टी (Property) की कीमत में 21% की कमी आई है।
पहली पत्नी जेफ बेजोस हाल ही में लिया तलाक
बता दें कि, जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने पत्नी मैकिंजी बेजोस (Mackenzie Bezos) से अप्रैल में तलाक (Divorce) लिया था। इसके बाद वो लॉरेन सांचेज (Lauren Sanchez)के साथ रिलेशनशिप (Relationship) में आए। बेजोस ने मैकिंजी (Mackenzie)को अरबों रुपये दिए थे। इसके बावजूद बेजोस करीब 7 लाख करोड़ रुपए नेटवर्थ (Networth) के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
जानकारी दें कि हाल ही में जेफ बेजोस (Jeff Bezos)की पूर्व पत्नी मैकेंजी (Mackenzie) ने अपनी आधी संपत्ति दान (Half property donation) करने का ऐलान किया है। इसके बाद उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस (Mackenzie Bezos) को 2.5 लाख करोड़ रुपए की दौलत (Property) मिली थी। मैकेंजी ने इस दौलत में से आधा 1.25 लाख करोड़ दान देने का एलान किया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications