सोने के भाव में आज गुरुवार को तेजी देखी गई है।
नई दिल्ली: सोने के भाव में आज गुरुवार को तेजी देखी गई है। विदेशी बाजारों (Foreign markets) में दोनों कीमती धातुओं (precious metals) की चमक बढ़ने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में भी इनमें तेजी रही और सोना (Gold) 120 रुपए महंगा होकर तीन महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर (highest level) 33,490 रुपए प्रति दस ग्राम पर तथा चांदी (Silver) 50 रुपए चमककर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में बुधवार को सोना हाजिर बीच कारोबार में 1,343.86 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था जो फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर (highest level) है। आज भी यह 4.40 डॉलर की बढ़त में 1,336.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा 7.60 डॉलर की तेजी के साथ 1,341.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि व्यापार युद्ध की चिंताओं तथा अमेरिका में इस महीने नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से पीली धातु (Yellow metal) को बल मिला है। अमेरिकी रोजगार के आंकड़े कमजोर रहे हैं। इससे भी सोने में तेजी रही। वैश्विक स्तर (global scale) पर चांदी हाजिर 0.13 डॉलर चढ़कर 14.93 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
गिन्नी की कीमत स्थिर रही
स्थानीय बाजार (local market) में सोना स्टैंडर्ड 120 रुपए की मजबूती के साथ 33,490 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जो 02 मार्च के बाद का उच्चतम स्तर (highest level) है। सोना बिटुर भी इतनी की तेजी के साथ 33,320 रुपए प्रति दस पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,700 रुपए पर टिकी रही।
चांदी हाजिर 50 रुपए चमककर 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। यह 16 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा 95 रुपए की बढ़त में 36,950 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,490
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,320
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,900
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,950
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,700
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
