आप इस बात से पूरी तरह रूबरू होंगे कि हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी (FMCG Company) में से एक है।
नई दिल्ली: आप इस बात से पूरी तरह रूबरू होंगे कि हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी (FMCG Company) में से एक है। बता दें कि कंपनी के सीईओ संजीव मेहता (Company CEO Sanjeev Mehta) हैं। रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद (consumer Product) बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (Chairman and Managing Director) संजीव मेहता (Sanjeev Mehta) को वित्त वर्ष (financial year) 2018-19 के लिए 18.88 करोड़ रुपए का सकल वेतन (Gross salary) दिया गया। हालांकि इससे पिछले वित्त वर्ष (Last financial year) में उनका वेतन (Salary) 19.37 करोड़ रुपए था।

जानकारी दें कि वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी के प्रबंध निदेशक, पूर्णकालिक निदेशकों (Full time directors) और महत्वपूर्ण प्रबंधकीय अधिकारियों का कुल सकल वेतन 36.40 करोड़ रुपए रहा जो इनके 2017-18 के कुल 35.04 करोड़ रुपए के सकल वेतन (Gross salary) से 3.88 प्रतिशत अधिक है।
हालांकि इसमें कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मेहता, मुख्य वित्त अधिकारी श्रीनिवास फाटक, कार्यकारी निदेशक (आपूर्ति श्रृंखला) प्रदीप बनर्जी और कार्यकारी निदेशक (विधिक एवं कारपोरेट मामले) देव वाजपेयी का सकल वेतन शामिल है।
इस बात से आपको अवगत करा दें कि मेहता के सकल वेतन में 8.80 करोड़ रुपए का वेतन, 1.13 करोड़ रुपए के लाभ, 2.73 करोड़ रुपए का बोनस, 5.79 करोड़ रुपए के शेयर विकल्प (share option) और 43 लाख रुपए का भविष्य निधि योगदान (Provident fund contribution) शामिल है। जबकि कंपनी के वार्षिक प्रतिवेदन (Company annual report) के मुताबिक 2018-19 में उसकी कर देय पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 8,500 करोड़ रुपए रही। वहीं उसे 6,000 करोड़ रुपए से अधिक का शुद्ध लाभ (Net Profit) हुआ। 31 मार्च 2019 तक कंपनी के स्थायी कर्मचारियों (Permanent employees) की संख्या 5,645 थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications