ऑनलाइन ऑडरिंग (Online ordering) और फूड डिलिवरी प्लेटफार्म (Food Delivery Platform) जोमैटो (zomato) ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की है।
नई दिल्ली: ऑनलाइन ऑडरिंग (Online ordering) और फूड डिलिवरी प्लेटफार्म (Food Delivery Platform) जोमैटो (zomato) ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की है। पिता बनने अब भारत में भी पुरुष कर्मचारियों (Male employees) को 26 हफ्ते की छुट्टी मिलेगी। जोमेटो ने कहा कि महिलाओं को मातृत्व अवकाश (maternity leave) के साथ-साथ अपने पुरुष कर्मचारियों (Male employees)को भी पिता बनने पर 26 सप्ताह का वेतन के साथ अवकाश (Leave with pay) देगी।

अभिभावकों को हर बच्चे के लिए 70,000 रुपये भी देगी
जानकारी दें कि कंपनी के फाउंडर और सीईओ (Founder and CEO of the company) दीपिन्दर गोयल ने एक ब्लॉग में कहा कि परिवार की देखभाल के लिए कर्मचारियों (Employees) को सहूलियत देने और सशक्त करने के लिए कंपनी नए अभिभावकों को हर बच्चे के लिए 1,000 डॉलर (करीब 70,000 रुपये) की एकमुश्त सहायता राशि (Lump sum payment) भी देगी ताकि वह अपने नए बच्चे का इस दुनिया में स्वागत कर सकें। वहीं गोयल ने कहा कि नए बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने को लेकर महिला और पुरुषों के लिए छुट्टियों की अलग-अलग व्यवस्था बहुत असंतुलित है।
सेरोगेसी, गोद लेने वाले अभिभावक को भी मिलेगी सुविधा
13 देशों में काम करने वाली जोमेटो (zomato)के गोयल ने कहा कि सरकार के नियमानुसार हम दुनियाभर में अपनी महिला कर्मचारियों को 26 हफ्ते का वेतनशुदा मातृत्व अवकाश (Paid maternity leave) दे रहे हैं। हम अपने पुरुष कर्मचारियों (Male employees) को भी यही सुविधा प्रदान करेंगे। वहीं उन्होंने कहा इतना ही नहीं, यह योजना नए बच्चे को जन्म देने वाले अभिभावकों के अलावा सेरोगेसी (Serogacy), गोद लेने (Adoption) या समान लिंग के जीवनसाथियों के अभिभावक बनने वालों को भी उपलब्ध होगी।
कंपनी 2008 में शुरू हुई
जोमेटो (zomato)की स्थापना 2008 में दीपिन्दर गोयल और पंकज चड्ढा ने की थी। फिलहाल यह कंपनी 24 देशों में अपना कारोबार कर रही है। यह रेस्टोरेंट (Restaurant) की जनकारी, उनका रिव्यू और मीन्यू की जानकारी उपलब्ध कराती है, जिनकी अपनी खुद की वेबसाइट नहीं है। इसके साथ ही फूड की आनलाइन डिलिवरी (Online delivery) भी यह करती है। इसका मुख्यालय गुड़गांव में है। जोमेटो ने दुनियाभर में 12 स्टार्टअप का अधिग्रहण (Acquisition of startup) किया है। अक्टूबर 2018 में कंपनी ने अलीबाबा की पेमेंट एफीलेट (Payment effect) Ant Financial से 210 मिलियन डॉलर जुटाए थे। एएनटी फाइनेंशियल ने इसके साथ ही कंपनी में 10 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी हासिल कर ली। इस दौर का फंड जुटाने के बाद जोमेटो की वैल्यू (Value of zomato) करीब 2 अरब डॉलर हो गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications