गाड़ी खरीदने का प्लान (plan) कर रहें तो यह खबर जरुर पढ़ें।
नई दिल्ली: गाड़ी खरीदने का प्लान (plan) कर रहें तो यह खबर जरुर पढ़ें। जी हां अगर आप Audi कारों के शौकीन हैं तो खरीदने का अच्छा मौका है। Audi ने अपनी एक कार की कीमत 5 लाख रुपये तक कम कर दी है। यह कार है Audi A3 सेडान। दरअसल 2019 में Audi A3 सेडान के भारत में 5 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर कंपनी ने कस्टमर्स (Company customers) को लुभाने के लिए इस कार की कीमत को लगभग 5 लाख रुपये तक घटा दिया है।
बता दें कि सितंबर 2014 में Audi इंडिया ने भारत में अपनी सबसे छोटी कार Audi A3 सेडान को लॉन्च किया था। वहीं 2017 में कंपनी ने इसे नए पेट्रोल इंजन (petrol engine) और कुछ कूल टेक व नई डिजाइन (new design) के साथ अपडेट (Update) किया।
पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में है उपलब्ध
Audi A3 सेडान की भारत में पांचवीं सालगिरह (Fifth anniversary) के मौके पर इस कार की पूरे भारत में एक्स शोरूम कीमत अब 29 लाख से लेकर 32 लाख रुपये तक होगी। Audi A3 भारत में दो पेट्रोल वेरिएंट्स 35 TFSI Premium Plus और 35 TFSI टेक्नोलॉजी में आती है। वहीं इसके डीजल ऑप्शन में 35 TDI Premium Plus और 35 TDI टेक्नोलॉजी वेरिएंट (Technology variants) हैं।
किस वेरिएंट के घटे दाम
35 TFSI Premium Plus की पहले कीमत 33.12 लाख रुपये थी, जो अब 4.13 लाख रुपये कम होकर 28.99 लाख रुपये हो गई है। 35 TFSI टेक्नोलॉजी वेरिएंट (Technology variants) की कीमत पहले 34.57 लाख रुपये थी, जो अब 3.58 लाख रुपये घटकर 30.99 लाख रुपये हो गई है। बता दें कि डीजल इंजन में 35 TDI Premium Plus ट्रिम की कीमत पहले 34.93 लाख रुपये थी, जो अब 4.94 लाख रुपये घटकर 29.99 लाख रुपये हो गई है। 35 TDI टेक्नोलॉजी ट्रिम की कीमत (Price of technology trim) 4.13 लाख रुपये घटकर 31.99 लाख रुपये रह गई है। बता दें कि Audi A3 में पैनॉरामिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग (wireless charging) के साथ Audi फोन बॉक्स, AC वेंट्स के साथ ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Touchscreen Infotainment System) , LED पडल लाइट्स के साथ Audi logo दिया है। कंपनी इसमें S Line पैकेज भी दे रही है, जो A3 में S line फ्रंट और रियर बंपर (Front and rear bumper) और साइड स्कर्ट्स, S लाइन ग्रिल, रियर डिफ्यूजर, क्रोम एग्जॉस्ट पाइप्स (Chrome Exist Pipes) के साथ आती है।
परफॉर्मेंस
Audi A3 सिडान में पावर के लिए 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर TDI डीजन इंजन दिया गया है, जो 141 bhp की मैक्सिमम पावर (Maximum power) और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 1.4-लीटर TFSI पेट्रोल इंजन 148 bhp की मैक्सिमम पावर और 250 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका डीजल इंजन 6-स्पीड ड्यूल-कल्च ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, इसका पेट्रोल इंजन 7-स्पीड DCT यूनिट से लैस है। वहीं बता दें कि Audi A3 सेडान भारत में कंपनी के औरंगाबाद, महाराष्ट्र में स्थित प्लांट (Plant in Maharashtra) में असेंबल होती है। इसका मुकाबला Mercedes-Benz CLA सेडान से है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 12 मार्च को सस्ता हुआ सोने-चांदी का भाव, चेक करें आज के नए रेट

Ekadashi March 2026: कब है एकादशी? भूलकर भी न करें ये गलती, जान लें व्रत के जरूरी नियम, पारण का समय

Gold Price Today: 13 मार्च को भी सोने की कीमत में गिरावट जारी, जानिए 18k, 22k, 24k गोल्ड का रेट

Silver Price Today: 11 मार्च को चांदी महंगा हुआ या सस्ता? जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 15 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas: गैस कनेक्शन रखने वालों को करना होगा यह जरूरी काम, नहीं तो बढ़ सकती है दिक्कत

आज का Financial Raashifal: 14 मार्च, 2026 - छिपे हुए लाभ के अवसरों का पता लगाएं

Silver Price Today: 13 मार्च को फिर टूटा चांदी का भाव, जानिए प्रति किलो चांदी की कीमत, आपके शहर का सिल्वर रेट

Ladli Behna Yojana: इस दिन खाते में आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त! जानें ₹1500 चेक करने का तरीका

Gold Price Today: बुधवार को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications