आर्थिक संकट (Economic Crisis) का सामना करने की वजह से बंद हो चुकी निजी एयरलाइन जेट एयरवेज (Jet Airways) के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।
नई दिल्ली: आर्थिक संकट (Economic Crisis) का सामना करने की वजह से बंद हो चुकी निजी एयरलाइन जेट एयरवेज (Jet Airways) के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बजट एयरलाइन (budget airline) स्पाइसजेट (Spicejet) जेट एयरवेज के पायलट और चालक (Pilot and driver) दल समेत कुल 2 हजार कर्मचारियों को नौकरी देने जा रही है।

जेट एयरवेज ने अप्रैल में अपना परिचालन अस्थायी रूप से बंद किया
गौरतलब है कि फिलहाल जेट एयरवेज (Jet Airways) का परिचालन अस्थायी तौर पर बंद है। दूसरी ओर स्पाइसजेट (Spicejet) अपने परिचालन का विस्तार कर रही है। स्पाइसजेट पहले ही जेट एयरवेज (Jet Airways) द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 22 विमानों को अपने बेड़े में शामिल कर चुका है। गौरतलब है कि जेट एयरवेज ने अप्रैल में अपना परिचालन अस्थायी रूप से बंद (Operating temporarily closed) कर दिया था।
जेट एयरवेज के 1100 कर्मियों को अबतक मिल चुकी है नौकरी
स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह (Chairman and Managing Director Ajay Singh) के मुताबिक हमने उल्लेखनीय तरीके से जेट एयरवेज (Jet airways) के लोगों को साथ में जोड़ा है। हम आगे भी जेट एयरवेज के लोगों को नौकरी देना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम जेट एयरवेज के 1,100 कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ चुके हैं। उम्मीद है कि यह आंकड़ा 2,000 पर जाएगा। इनमें पायलट, चालक दल सदस्य और हवाई अड्डा सेवाओं (Airport services), सुरक्षा से जुड़े लोग हैं।
मौजूदा समय में स्पाइसजेट के कर्मचारियों की संख्या 14,000
बता दें कि अजय सिंह का कहना है कि स्पाइसजेट के पास बोइंग 737, बॉम्बर्डियर क्यू 400 और बी 737 फ्राइटर विमान हैं। एयरलाइन 62 गंतव्यों के लिए 575 दैनिक उड़ानों का परिचालन करती है। इनमें नौ इंटरनेशनल डिस्टिनेशन (Nine International Distinction) शामिल है। मौजूदा समय में स्पाइसजेट के कर्मचारियों की संख्या 14,000 है और उसके बेड़े में 100 विमान शामिल हैं। एयर इंडिया (Air india), जेट एयरवेज (Jet Airways) और इंडिगो (Indigo) के बाद यह चौथी एयरलाइन (Fourth airline) है जिसके पास 100 विमान परिचालन में हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications