सोमवार को सोना की कीमत (Gold price) अपने उच्चतम स्थर (Highest level) पर रहा।
नई दिल्ली: सोमवार को सोना की कीमत (Gold price) अपने उच्चतम स्थर (Highest level) पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों (International markets) में सोने की कीमतों (Gold price) में वृद्धि के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोने के दाम सोमवार को 75 रुपए चमककर ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर 33,195 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत (Silver price) 80 रुपए टूटकर 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। आपको बता दें कि आज सोने और चांदी के दाम में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी
विदेशों में सोना हाजिर आज 9.65 डॉलर चढ़कर 1,314.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमरीकी सोना (American gold) वायदा भी 6.50 डॉलर की बढ़त में 1,317.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध गहराने तथा मेक्सिकों से आयातित सामानों (Goods imported from mexico) पर कर लगाने की अमरीका की धमकी से निवेशकों ने सुरक्षित धातु (Safe metal) का रुख किया है। इससे सोने की मांग और कीमत दोनों बढ़ी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर (International level) पर चांदी (Silver) हाजिर भी 0.12 डॉलर चमककर 14.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
सोना और चांदी की कीमत स्थानीय स्तर पर
स्थानीय बाजार (local market) में पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट के बाद आज सोने में तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 75 रुपए मजबूत होता हुआ 33,195 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जो 16 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर (highest level) है। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त में 33,025 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका।
आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,700 रुपए पर अपरिवर्तित रही। सफेद धातु की जेवराती मांग (Pearl demand) कम रहने से चांदी हाजिर 80 रुपये टूटकर 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी वायदा 85 रुपए की बढ़त में 36,465 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,195
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,025
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,465
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,700
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
