लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार (Government of UP) के डेटाबेस में समस्या को लेकर प्रदेश के 1.50 लाख किसानों (Farmer) को पैसे को पीएम किसान योजना (PM Kisan) का पैसा नहीं मिल पा रहा है। ये किसान प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के लाभार्थी हैं, लेकिन पैसा न मिल पाने से निराश हैं। वहीं यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अनुसार, डेटाबेस में आई समस्या का समाधान किया जा रहा है और जल्द ही किसानों (Farmer) को पैसे मिल जाएंगे।

चुनाव में पीएम किसान योजना (PM Kisan) ने दिलाया फायदा
यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि पीएम किसान योजना (PM Kisan) का मकसद छोटे व सीमांत किसानों (Small and marginal farmers) की आर्थिक मदद करना है। उनके अनुसार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में भाजपा (BJP) के पक्ष में यह योजना बदलाव लाने वाली साबित हुई है। उन्होंने बताया, "उत्तर प्रदेश सरकार ने 1.56 करोड़ किसानों (Farmer) का आंकड़ा केंद्र सरकार को भेजा है, जिसमें से 1.11 करोड़ किसानों को किसान सम्मान योजना की पहली किस्त पहले ही मिल चुकी है। इस योजना में उत्तर प्रदेश का हिस्सा 38 फीसदी है।"
बेमेल आंकड़ों को ठीक किया जा रहा
उन्होंने कहा कि बेमेल आंकड़ों के कारण करीब 1.5 लाख किसानों को पैसे का हस्तांतरण नहीं हो पाया है। आंकड़ों में गड़बड़ी को सही किया जाएगा और पैसे किसानों (Farmer) के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे।
पीएम किसान योजना (PM Kisan) का किया गया है विस्तार
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नवगठित मंत्रिमंडल की पहली बैठक में शुक्रवार को पीएम किसान योजना (PM Kisan) का दायरा बढ़ाते हुए जमीन की जोतों पर विचार किए बगैर इसके तहत सभी किसानों (Farmer) को शामिल करने का फैसला किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को 6,000 रुपये सालाना सहायता राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित करने का प्रावधान है।
ये है पीएम किसान योजना (PM Kisan) का आकार
योजना में संशोधन करते हुए इसके तहत दो करोड़ और किसानों को शामिल किया गया है जिस पर अनुमानित खर्च 2019-20 में 87,217.50 करोड़ रुपये होगा। इससे पहले इस योजना के तहत सालाना अनुमानित खर्च 75,000 करोड़ रुपये था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
