नई दिल्ली। मई के लिए वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 6.67 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो कि 1,00,289 करोड़ रुपये रही। हालांकि यह संग्रह अप्रैल की तुलना में कम रही है। अप्रैल में अभी तक का सबसे ज्यादा जीएसटी (GST) कलेक्शन 1,13,865 करोड़ रुपये हुआ था।

जानें जानकार की राय
ध्रुव एडवाइजर्स के पार्टनर (इनडाइरेक्ट टैक्स प्रैक्टिस) अमित भगत ने कहा, "साल के अंत का संग्रहण हमेशा अधिक होता है, क्योंकि फील्ड अधिकारियों पर लक्ष्य को पूरा करने का दबाव होता है।" हालांकि यह प्रचलन सामान्य है, लेकिन कम कर संग्रह से सरकार के वित्त पर निश्चित रूप से दवाब पड़ता है।
ये हैं जीएसटी (GST) के आंकड़े
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "मई, 2019 में कुल 1,00,289 करोड़ रुपये का जीएसटी (GST) संग्रह किया गया, जिसमें से 17,811 करोड़ रुपये सीजीएसटी (CGST), 24,462 करोड़ रुपये एसजीएसटी (SGST), 49,891 करोड़ रुपये आईजीएसटी (आयात शुल्क से एकत्र किए गए 24,875 करोड़ रुपये समेत) और सेस से 8,125 करोड़ रुपये (953 करोड़ रुपये आयात शुल्क से) संग्रह किए गए।"
72 लाख से ज्यादा रिटर्न फाइल
अप्रैल माह के लिए 31 मई, 2019 तक कुल 72.45 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न दाखिल किए गए।
1 लाख करोड़ से ज्यादा कलेक्शन वाले महीने
-अप्रैल 2018 में 1.03 लाख करोड़ रुपये
-अक्टूबर 2018 में 1 लाख करोड़ रुपये
-जनवरी 2019 में 1.02 लाख करोड़ रुपये
-मार्च 2019 में 1.06 लाख करोड़ रुपये
-अप्रैल 2019 में 1.13 लाख करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें : दुनिया में पहली बार GST लागू करने वाली सरकार सत्ता में लौटी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
