दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में शनिवार को सोना (Gold) 50 रुपए लुढ़ककर 33,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
नई दिल्ली: दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में शनिवार को सोना (Gold) 50 रुपए लुढ़ककर 33,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग (Industrial demand) आने से चांदी (Silver) 30 रुपए की बढ़त में 37,580 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। जबकि कल शुक्रवार को सोना 300 रुपये बढ़कर 33,170 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया वहीं चांदी भी 150 रुपये बढ़कर 37,550 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,305.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा भी तेजी में 1,310.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets)में चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर तेजी के साथ 14.54 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जेवराती मांग (Pearl demand) कमजोर पड़ने का दिखा असर ऊंचे दाम पर घरेलू जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए उतरकर 33,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना (Gold) बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,950 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपए की तेजी में 26,700 रुपये बोली गई।
औद्योगिक मांग (Industrial demand) आने से चांदी (Silver) हाजिर 30 रुपए की बढ़त लेकर 37,580 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 10 रुपए उतरकर 36,380 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत यहां देखें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,120
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,950
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,580
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,380
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,700
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
