नरेंद्र मोदी कैबिनेट (Narendra Modi cabinet) में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है।
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी कैबिनेट (Narendra Modi cabinet) में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) का कार्यभार निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को सौंपा गया है। इसी के साथ वह पहली महिला वित्त मंत्री (First lady finance minister) बन गई हैं। जानकारी दें कि मोदी सरकार (Modi government) के पिछले कार्यकाल में वह पहली महिला रक्षा मंत्री (First lady defense minister) बनी थीं। हालांकि इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने प्रधानमंत्री रहते हुए कुछ वक्त के लिए वित्त मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय (Ministry of Finance and Ministry of Defense) अपने पास रखे थे। लेकिन 5 वर्षों के लिए अब निर्मला सीतारमण के पास फुल टाइम वित्त मंत्रालय रहेगा। इसके अलावा उन्हें कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) संभालने का जिम्मा भी दिया गया है।

वहीं इसके साथ ही अमित शाह (Amit Shah) को देश का गृह मंत्री (home Minister) बनाया गया है। वहीं, राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) दिया गया है। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development and Textiles) की जिम्मेदारी दी गई। जयशंकर विदेश मंत्री (Jaishankar Foreign Minister) बनाए गए हैं।
मंत्रालय
अमित शाह - गृहमंत्री
राजनाथ सिंह - रक्षामंत्री
निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्री
नरेंद्र सिंह तोमर - कृषि मंत्री
रविशंकर प्रसाद - कानून मंत्री
नितिन गडकरी - ट्रांसपोर्ट मंत्री
एस. जयशंकर - विदेश मंत्री
स्मृति ईरानी - महिला एवं बाल विकास
पीयूष गोयल - रेल मंत्रालय
हरसिमरत कौर - खाद्य प्रसंस्करण मंत्री
मुख्तार अब्बास नकवी - अल्पसंख्यक मंत्रालय
हर्षवर्धन - स्वास्थ्य मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान - पेट्रोलियम मंत्री
प्रकाश जावड़ेकर - पर्यावरण मंत्री
रमेश पोखरियाल निशंक - HRD मंत्री
सदानंद गौड़ा केमिकल - फर्टिलाइजर मंत्री
रामविलास पासवान - खाद्य आपूर्ति मंत्री
पीएम मोदी के पास - ऑटोमैटिक एनर्जी विभाग, अंतरिक्ष विभाग
प्रहलाद जोशी - कोयला मंत्री
महेंद्रनाथ पांडेय - स्किल डेवलपमेंट विभाग
अर्जुन मुंडा - आदिवासी कल्याण मंत्री बने
थावरचंद्र गहलोत - सामाजिक न्याय मंत्री
गिरिराज सिंह - पशुपालन मंत्रालय
नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में उनके अलावा 24 कैबिनेट मंत्रियों, नौ राज्य मंत्रियों स्तंत्र प्रभार के सहित 57 मंत्रियों ने शपथ ली। नई मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज (शुक्रवार) दिल्ली में होगी। बता दें कि सरकार में पहली बार शामिल होने वालों में जयशंकर के अलावा प्रह्लाद जोशी, अरविंद सावंत, अर्जुन मुंडा, रमेश पोखरियाल निशंक, रत्न लाल कटारिया, रामेश्वर तेली, कैलाश चौधरी, नित्यानंद राय, प्रताप चंद्र सारंगी, डी मुरलीधर, सोम प्रकाश, रेणुका सिंह, देबाश्री चौधरी, किशन रेड्डी, राव साहब दानवे, संजय धोत्रे आदि शामिल हैं । अनुराग सिंह ठाकुर मोदी सरकार में पहली बार शामिल हुए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications