अर्थव्यवस्था (Economy) के मोर्चे पर मोदी सरकार की चुनौतियां (Challenges of the Modi Government) बढ़ने वाली है।
नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था (Economy) के मोर्चे पर मोदी सरकार की चुनौतियां (Challenges of the Modi Government) बढ़ने वाली है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (Central statistical office) ने जीडीपी (GDP) और रोजगार से जुड़े तमाम आंकड़े जारी कर दिए हैं। जीडीपी (GDP)से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि इस तिमाही देश की जीडीपी ग्रोथ (GDP growth) 6 फीसदी के नीचे आ गई है। देश की आर्थिक वृद्धि दर (Economic growth rate) यानी जीडीपी वित्त वर्ष (GDP finance year) 2018-19 की चौथी तिमाही (fourth quarter) में धीमी पड़कर 5.8 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 8.1 प्रतिशत थी। पिछले पांच सालों में जीडीपी (GDP)का ये सबसे निचला स्तर (Lower level) है।

हालांकि वित्त वर्ष (financial year) 2018-19 में जीडीपी वृद्धि दर (GDP growth rate) 6.8 प्रतिशत रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 7.2 प्रतिशत थी। बता दें कि वित्त वर्ष (financial year) 2018-19 में राजकोषीय घाटा जीडीपी (Fiscal deficit GDP) (सकल घरेलू उत्पाद) का 3.39 प्रतिशत रहा जो बजट के संशोधित अनुमान 3.4 प्रतिशत से कम है। आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर (Growth rate) अप्रैल में कम होकर 2.6 प्रतिशत रही जो पिछले साल इसी महीने में 4.7 प्रतिशत रही थी।
वहीं भारत में बेरोजगारी (Unemployment in India) की दर 2017-18 में 45 साल के उच्च स्तर (high level) 6.10 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी देश की जीडीपी विकास दर (GDP growth rate) 7.7 फीसदी थी।
इन वजहों से गिरी ग्रोथ
आंकड़ों के अनुसार जीडीपी ग्रोथ रेट (GDP growth rate) में गिरावट की अहम वजह प्रमुख क्षेत्रों का खराब प्रदर्शन करना रहा है। कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन क्षेत्र (Agriculture, Forestry and Fishing Sectors) में ग्रोथ रेट 5.0 फीसदी से गिरकर 2.9 फीसदी, खनन उद्योग (Mining industry) 5.1 फीसदी से गिरकर 1.3 फीसदी, बिजली , गैस , पान सहित क्षेत्र 8.6 फीसदी से गिरकर 7.0 फीसदी, होटल, ट्रांसपोर्ट, संचार आदि क्षेत्र 7.8 फीसदी से गिरकर 6.5 फीसदी पर आ गया है। हालांकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर (Manufacturing sector) 5.9 फीसदी से बढ़कर 6.9 फीसदी हो गया है, जो थोड़ी राहत की खबर है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
