दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में गुरुवार को सोना (Gold) 150 रुपए फिसलकर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
नई दिल्ली: दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में गुरुवार को सोना (Gold) 150 रुपए फिसलकर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि औद्योगिक ग्राहकी Industrial subscription) आने से इस दौरान चांदी (Silver) 75 रुपए की तेजी में 37,400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। जबकि कल बुधवार को सोना (Gold) 150 रुपए चमककर 33,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं चांदी (Silver) 225 रुपए की गिरावट में 37,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets)में लंदन का सोना हाजिर 3.55 डॉलर की गिरावट के साथ 1,276.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.40 डॉलर की लुढ़ककर 1,279.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों (Market analysts) के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ गई है। इसके अलावा निवेशकों का रुझान बॉन्ड में भी बढा है, जिसका असर सोने के भाव पर दिख रहा है।अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी (Silver) हाजिर भी 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.57 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां देखें
गिन्नी की कीमत रही स्थिर
वैश्विक गिरावट (Global decline) के बीच घरेलू जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए लुढ़ककर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।
औद्योगिक मांग (Industrial demand) निकलने से चांदी (Silver) हाजिर 75 रुपए की तेजी में 37,400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 80 रुपए की गिरावट लेकर 36,095 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,870
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,700
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,400
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,095
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
