नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी (narendra modi) कल यानी 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) के फोरकोर्ट (Forecourt) में शपथ ग्रहण (Swearing-in ceremony of Narendra Modi) करेंगे। इस दौरान देश विदेश के हजारों मेहमान शामिल होंगे। इन मेहमानों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है, लेकिन एक खास दाल को पकाने की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो गई है। यह दाल पकने में करीब 48 घंटे का समय लगता है, यही कारण है इस दाल को बनाने की तैयारी शुरू हो गई। वहीं कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी की गई है। इस जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे शपथ ग्रहण समाराेह होगा।

ये है खाने पीने की तैयारी
शपथग्रहण में आने वाले मेहमानों को वेज और नॉनवेज दोनों तरह सामान परोसने की तैयारी हो रही है। इस खाने में दाल रायसीना भी परोसी जाएगी। यह राष्ट्रपति भवन की एकदम खास दाल है। इसे पकाने में 48 घंटों का समय लगता है। इसीलिए इस दाल को पकाने की तैयारी मंगलवार की रात से शुरू हो गई है।
सादा होगा मोदी के शपथ ग्रहण का समारोह
नरेद्र मोदी की पार्टी भाजपा ने लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया है। इसके बाद वह कल पीएम पद की दोबारा शपथ लेंगे। उनका यह समारोह मोदी और राष्ट्रपति कोबिंद की इच्छा के अनुसार काफी सादगी से संपन्न कराया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में होगा। यह जगह किसी राष्ट्राध्यक्ष के गार्ड ऑफ ऑनर में इस्तेमाल होती है। हालांकि यह चौथा मौका है जब दरबार हाल की जगह फोरकोर्ट में प्रधानमंत्री का शपथग्रहण समारोह हो रहा है।
जाने पहली बार किसने ली थी फोरकोर्ट में शपथ
चंद्रशेखर पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 1990 में फोरकोर्ट में शपथग्रहण किया था। इसके बाद 1998 में वाजपेयी ने इसी स्थान पर शपथग्रहण किया था। इसके बाद तीसरी बार 2014 में नरेन्द्र मोदी का इस स्थान पर शपथ ग्रहण किया। अब यह चौथा मौका है, जब मोदी फिर से फोरकोर्ट में शपथग्रण करेंगे।
यह भी पढ़ें : दुनिया में पहली बार GST लागू करने वाली सरकार सत्ता में लौटी
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
