जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की पूर्व पत्नी मैकेंजी (Mackenzie) ने अपनी आधी संपत्ति दान (Half property donation) करने का ऐलान किया है।
नई दिल्ली: जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की पूर्व पत्नी मैकेंजी (Mackenzie) ने अपनी आधी संपत्ति दान (Half property donation) करने का ऐलान किया है। जानकारी दें कि अमेजन के फाउंडर (Founder of amazon) जेफ बेजोस (Jeff Bezos)का हाल ही में तलाक हुआ था। इसके बाद उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस (Mackenzie Bezos) को 2.5 लाख करोड़ रुपए की दौलत (Property) मिली थी। मैकेंजी ने इस दौलत में से आधा 1.25 लाख करोड़ दान देने का एलान किया है।

मैकेंजी ने वॉरेन बफेट (Warren Buffett) और बिल गेट्स (Bill Gates) की संस्था (Organization) के जरिए आधी दौलत दान देने की शपथ ली है। गिविंग प्लेज (Giving Pledge) नाम की ये संस्था 2010 में बनी थी। मैकेंजी बेजोस ने गिविंग प्लेज (Giving Pledge)को इस बारे में पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि इसकी प्रेरणा उनको एनी डिलार्ड की किताब द राइटिंग लाइफ (The Writing Life) बढ़कर मिली। मैकेंजी बेजोस (Mackenzie Bezos)के इस कदम की तारीफ उनके पूर्व पति जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने भी की है।
दुनिया के 23 देशों के लोग जुड़े हैं संस्था से
गिविंग प्लेज (Giving Pledge) से दुनिया के 23 देशों के लोग जुड़े हैं। इसमें कई भारतीय भी शामिल हैं। गिविंग प्लेज (Giving Pledge) से जुड़ने वालों में अमेरिकी कारोबारी मनोज भार्गव, सिम्फनी टेक ग्रुप के सीईओ रोमेश वाधवानी, यूएई में कंपनी चलाने वाले बीआर शेट्टी और सीआर शेट्टी, बायोकॉन की फाउंडर किरन मजूमदार शा, इंफोसिस के नंदन निलेकणी (Nandan Nilekani of Infosys) और विप्रो के अजीम प्रेमजी (Wipro's Azim Premji) भी शामिल हैं।
जेफ बेजोस की दौलत 8 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा
बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स (Bill Gates of Microsoft) और मशहूर निवेश वारेन बफेट (Investment Warren Buffett) अपनी अधिकतर दौलत दान कर चुके हैं। ये दोनों ही दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हैं। मैकेंजी के पति जेफ बेजोस (Jeff Bezos) विश्व के सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी दौलत 8 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।
4 अप्रैल को हुआ था जेफ-मैकेंजी का तलाक
मैकेंजी और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस का इस साल 4 अप्रैल को तलाक हो गया था। इसके बाद मैकेंजी बेजोस (Mackenzie Bezos)की अमेजन में 4 फीसदी हिस्सेदारी हो गई, जो लगभग 36 अरब डॉलर की रही। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स के मुताबिक, तलाक के बाद वह दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला बन गईं। जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की इस साल कुल संपति 131 अरब डॉलर आंकी गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
