मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 100 रुपये चमककर 32,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया।
नई दिल्ली: मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 100 रुपये चमककर 32,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। इस दौरान चाँदी (Silver) भी 50 रुपये की तेजी में 37,550 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

बता दें दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर (dollar) के इस साल के उच्चतम स्तर (highest level) पर पहुँचने के कारण पीली धातु (Yellow metal) की माँग कमजोर रही। हालाँकि अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक तनातनी की वजह से निवेशकों का रुख अब भी सुरक्षित निवेश (Investment) में अधिक है।
भारत में आज के सोने के कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अंतरार्ष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी की कीमत
अंतरार्ष्ट्रीय बाजारों (International markets) में लंदन का सोना हाजिर 1,284.35 डॉलर प्रति औंस पर टिका रहा। जून का अमेरिकी सोना वायदा 0.40 डॉलर की तेजी के साथ 1,284.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरार्ष्ट्रीय बाजारों (International markets)में चाँदी (silver) हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.49 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
आठ ग्राम वाली गिन्नी टिकी रही
घरेलू जेवराती माँग आने से सोना स्टैंडर्ड (Gold standard)100 रुपये चमककर 32,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,700 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपये पर टिकी रही।
औद्योगिक माँग (Industrial demand) निकलने से चाँदी (Silver) हाजिर 50 रुपये चढ़कर 37,550 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चाँदी वायदा 60 रुपये की गिरावट लेकर 36,430 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सरार्फा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,870
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,700
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,550
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,430
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
