पतंजलि (Patanjali) ने 6 माह तक खराब नहीं होने वाला दूध (Milk) लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: पतंजलि (Patanjali) ने 6 माह तक खराब नहीं होने वाला दूध (Milk) लॉन्च किया है। टेट्रा पैक (Tetra pack) में आने वाला यह दूध गाय (Cow milk) का होगा। जी हां बाबा रामदेव (Baba ramdev) की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurveda Limited) अब टोन्ड दूध (Toned milk) भी बेचेगी। यह दूध अमूल और मदर डेयरी के मुकाबले 4 रुपए प्रति लीटर सस्ता है। बाबा रामदेव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानाकरी दी और कहा कि गाय के दूध (milk) के साथ अब पतंजलि लस्सी (Patanjali Lassi), छांछ और दही (Curd) भी मिलेंगे। इससे पहले पतंजलि उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, महाराष्ट्र में गाय के दूध की बिक्री कर रही थी।
सस्ता टोन्ड दूध इन शहरों में हुआ लॉन्च
पतंजलि टोन्ड दूध (Patanjali toned milk) की कीमत 40 रुपए प्रति लीटर है। बाबा रामदेव (Baba ramdev) का कहना है कि कंपनी नए दूध (milk) के प्रचार प्रसार (propaganda) पर खर्च नहीं बढ़ा रही है। इसीलिए ये दूध अन्य कंपनियों के मुकाबले सस्ता है। अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother dairy) ने हाल ही में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की है। रामदेव (Ramdev) ने कहा कि जनता को महंगाई की मार से बचाने के लिए 4 रुपए सस्ता टोंड मिल्क (Cheap toned milk) फिलहाल दिल्ली-एनसीआर, हरिद्वार, जयपुर और महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, अहमदनगर के बाजारों में उतारा गया है। इसे आगे पूरे देश में पहुंचाने की योजना है।
6 माह तक खराब नहीं होगा टेट्रा पैक
जानकारी दें कि बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पतंजलि (Patanjali) के टेट्रा पैक काऊ मिल्क (Tetra Pack Cow Milk) की शेल्फ लाइफ 6 महीने है। यानी यह पैकेट बंद रहे तो छह माह तक दूध खराब नहीं होगा। यह बहुत गाढ़ा है। टोन्ड दूध पीने के आदि लोग इसमें 50% पानी मिलाकर पी सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग पतंजलि दूध (Patanjali Milk) का टेट्रा पैक यात्रा के दौरान भी अपने साथ ले जा सकते हैं। इसका भाव 60 रुपए प्रति लीटर है। टेट्रा पैक (Tetra Pack)वाले दूध को पूर्वोत्तर क्षेत्र समेत देशभर में उपलब्ध कराया जा रहा है।
हर्बल मिल्क जल्द लॉन्च हो सकता
पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda) ने एक नया उत्पाद (new product) काऊ टैबल बटर (Cow Tables Butter) को भी पेश किया। रामदेव ने बताया कि यह बटर शुद्ध गाय के दूध (Pure cow's milk) से बनाया गया है और इसमें किसी भी प्रकार के रंग का उपयोग नहीं किया गया है। अमूल और मदर डेयरी (Amul and Mother Dairy) की टक्कर में आइसक्रीम लॉन्च (Ice cream launch) करने के सवाल पर रामदेव ने कहा कि इसकी कोई योजना नहीं है। लेकिन हर्बल मिल्क लॉन्च करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि जल्द जड़ी बूटियों वाला दूध (Milk) भी मिलना शुरू हो जाएगा।
थर्ड पार्टी नहीं, पूरी तरह पतंजलि
जानकारी दें कि रामदेव (Ramdev)ने बताया कि पतंजलि (Patanjali) के मेन प्लांट्स (Main plants) महाराष्ट्र के नेवासा, उत्तर प्रदेश मेरठ और हाथरस जबकि जयपुर में दो प्लांट्स हैं। पतंजलि मक्खन (Patanjali Butter) पूरा का पूरा नेवासा में बनता है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन (Milk production) होता है। हालांकि, जयपुर, हरिद्वार और एनसीआर आदि इलाके में भेजे जाने वाले दूध का ज्यादातर कलेक्शन बिकानेर, झुंझनू और जयपुर से होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पतंजलि दूध (Patanjali Milk) का प्रसंस्करण अपने ही प्लांट्स (Plant) में करती है, किसी थर्ड पार्टी (Third party) का सहारा लिया जाता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
