दूरसंचार कंपनी (Telecommunications company) भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के ग्राहकों से जुड़े कारोबार के कंपनी में विलय (Merge into company) को पूरा करने के
नई दिल्ली: दूरसंचार कंपनी (Telecommunications company) भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के ग्राहकों से जुड़े कारोबार के कंपनी में विलय (Merge into company) को पूरा करने के लिए दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) में 644 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा (Bank guarantee deposit) की है। बता दें कि इस बात की जानकारी सूत्रों द्वारा दी गयी।

करीब 644 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा
वहीं दूरसंचार न्यायाधिकरण टीडीसैट (TDSAT)ने दो मई को टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड (Tata Teleservices Limited) (टीटीएसएल) के भारती एयरटेल में विलय को मंजूरी देने के मामले में दूरसंचार विभाग की ओर से 8,300 करोड़ रुपये की मांग पर आंशिक रोक लगा दी थी। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि भारती एयरटेल ने विलय को पूरा करने के लिए टीडीसैट (TDSAT) में करीब 644 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा (Bank guarantee deposit) की है। जैसा की न्यायाधिकरण की ओर से निर्देश दिया गया था। इस संबंध में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को भेजे गए ई - मेल का कोई जवाब नहीं आया है।
7,000 करोड़ रुपये के एकमुश्त स्पेक्ट्रम शुल्क
जानकारी दें कि टीडीसैट (TDSAT) ने भारत सरकार के संबंधित अधिकारियों को दोनों कंपनियों के विलय और लाइसेंस (Merger and license) को रिकॉर्ड में लेने को कहा था , इसके साथ ही करीब 7,000 करोड़ रुपये के एकमुश्त स्पेक्ट्रम शुल्क (ओटीएससी) पर स्थगन का निर्देश दिया था। न्यायाधिकरण ने एयरटेल (Airtel) से दूरसंचार विभाग (Telecom Dept) द्वारा चेन्नई सर्किल के लाइसेंस विस्तार को लेकर एक बारगी स्पेक्ट्रम शुल्क (Spectrum fee) के रूप में मांगे गए 1,287.97 करोड़ रुपये के 50 प्रतिशत का भुगतान करने को भी कहा था।
हालांकि यह स्पेक्ट्रम लाइसेंस (Spectrum license) विस्तार 30 नवंबर 2014 से 27 सितंबर 2021 तक दिया गया था। टीडीसैट (TDSAT) ने एयरटेल (Airtel) को चेन्नई सर्किल के लिये करीब 640 करोड़ रुपये चार सप्ताह के भीतर जमा कराने का निर्देश दिया था। प्रस्तावित करार के तहत एयरटेल (Airtel) 19 दूरसंचार सर्किलों में टाटा के ग्राहक मोबाइल कारोबार को अपने हाथ में लेगी। इनमें से 17 टीटीएसएल (TTSL) के और दो टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) (महाराष्ट्र लि .) के तहत हैं।
वहीं इस विलय (Merger) से एयरटेल के स्पेक्ट्रम (Spectrum of airtel) पूल को मजबूती मिलेगी। उसके भंडार में 1800, 2100 और 850 मेगाहर्ट्ज बैंड में 178.5 मेगाहर्ट्ज (MHz) अतिरिक्त स्पेकट्रम शामिल होगा। इसका 4 जी में व्यापक रूप से इस्तेमाल होगा। इस विलय के तहत टाटा ग्राहक (Tata customer) मोबाइल कारोबार के तहत सभी मोबाइल ग्राहक और संपतियों का एयरटेल को हस्तांतरण (Transfer) किया जायेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications