टेलीकॉम कंपनियां (Telecom companies) ग्राहकों (Customers) को लुभाने और अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए कई तरह की कोशिशें लगातार कर रही हैं।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियां (Telecom companies) ग्राहकों (Customers) को लुभाने और अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए कई तरह की कोशिशें लगातार कर रही हैं। जी हां टेलीकॉम सेक्टर (Telecom sector) में अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए सभी कंपनियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। Vodafone को एयरटेल (Airtel) और रिलायंस जियो (Reliance jio) से कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में वोडाफोन (Vodafone) एक स्पेशल ऑफर (Special offer) लेकर आई है जिसे खासकर युवाओं के लिए तैयार किया गया है।

युवाओं के लिए खास ऑफर
बता दें कि अगर आप 18-24 साल के बीच हैं तो वोडाफोन 'Vodafone Youth Offer' लेकर आई है। इसके तहत नया कनेक्शन (New connection) लेने पर आपको मात्र 499 रुपये में अमेजन प्राइम (Amazon Prime) का सालाना सब्सक्रिप्शन (Annual Subscription) मिलता है। अलग से अमेजन प्राइम (Amazon Prime) का सालाना सब्सक्रिप्शन (Subscription) लेने पर हर साल 999 रुपये खर्च करने होंगे।
48 घंटे के अंदर 499 रुपये देकर प्राइम की मेंबरशिप लेनी होगी
वहीं ऐसे में आप अगर एक साल के लिए 499 रुपये में अमेजन प्राइम (Amazon prime) का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो वोडाफोन (Vodafone) का नया प्रीपेड कनेक्शन (New Prepaid Connection) लेना होगा। और उम्र का पता लगाने के लिए आपको KYC डॉक्यूमेंट (Documents) जमा करना होगा। सिम जैसे ही एक्टिव होगा आपको अपने फोन में माई वोडाफोन एप (My Vodafone App) डाउनलोड करना होगा। यहां वोडाफोन यूथ ऑफर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और अमेजन प्राइम (Amazon prime) को एक्टीवेट (Activate) करना है। 48 घंटे के भीतर 499 रुपये देकर प्राइम की मेंबरशिप लेनी होगी। जब आपका प्राइम मेंबरशिप एक्टिव (Prime Membership Active) हो जाएगा तो आप प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूजिक और फास्टर शिपिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
रोजाना 1.5जीबी डेटा और 100SMS रोजाना की सुविधा दी जा रही
इस बात की भी जानकारी दें कि वोडाफोन अपने पोस्टपेड कस्टमर्स (Postpaid customers) के लिए मुफ्त में अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन (Amazon Prime Subscription) देती है। RED पोस्टपेड प्लान जिसकी शुरुआत 399 रुपये से होती है उसमें यह सुविधा है। पिछले दिनों वोडाफोन (Vodafone) ने सिटी बैंक (Citi Bank) से करार किया था, जिसके तहत अगर आप वोडाफोन की वेबसाइट पर जाकर सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड (Citibank credit card) के लिए अप्लाई करते हैं और 30 दिनों के भीतर 4000 से ज्यादा खर्च करते हैं तो 365 दिनों के लिए मुफ्त में कॉलिंग (Free calling) , रोजाना 1.5जीबी डेटा और 100SMS रोजाना की सुविधा दी जा रही है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications