नई दिल्ली। लुकआउट नोटिस (Lookout notice) जारी होने के बाद भी विदेश जाने की कोशिश कर रहे जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल (Founder of Jet Airways Naresh Goyal) और उनकी पत्नी अनीता गोयल (Founder of Jet Airways Naresh Goyal wife Anita Goel) को विमान से उतार लिया गया है। जानकारी के अनुसार यह दोनों लोग विमान में बैठ चुके थे और विमान रनवे की तरफ जा रहा था, तभी विमान को वापस आने का संकेत दिया गया और फिर दोनों को विमान से उतारा गया। इस कारण एमिरेट्स की फ्लाइट संख्या EK 507 (Amirts Flight Number IC 507) करीब 1 घंटे देर से यानी करीब शाम 5 बजे के बाद उड़ान भर सकी। इस मामले में नरेश गोयल की तरफ से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार, नरेश गोयल बंद हो चुकी कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) के बारे में विमानन कंपनी एतिहाद और हिंदुजा समूह के कार्यकारियों के साथ बैठक करने के लिये जा रहे थे।

नकदी संकट से बंद हो चुकी है जेट एयरवेज (Jet Airways)
जेट एयरवेज (Jet Airways) नकदी संकट के कारण 17 अप्रैल से बंद पड़ी है। पिछले दिनों हिंदुजा समूह ने कहा था कि वह जेट एयरवेज में निवेश करने के अवसर को लेकर मूल्यांकन कर रही है। वहीं पिछले महीने जेट एयरवेज के अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष किरण पावसकर ने मुंबई पुलिस आयुक्त को चिट्ठी लिख कर नरेश गोयल और अन्य निदेशकों के पासपोर्ट जब्त करने का आग्रह किया गया था। ध्यान रहे कि नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल ने मार्च में ही जेट एयरवेज के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। नरेश गोयल ने आज से 26 साल पहले जेट एयरवेज कंपनी की स्थापना की थी।
23 हजार कर्मचारी बेरोजगार
अस्थायी रूप से परिचालन बंद हो चुकी जेट एयरवेज (Jet Airways) के करीब 23 हजार कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। जेट एयरवेज के कर्मचारी सड़कों पर हैं और वे लगातार सरकार से इसे फिर से चालू कराने की अपील कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : दुनिया में पहली बार GST लागू करने वाली सरकार सत्ता में लौटी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications