एनटीपीसी (NTPC Limited) ने मार्च, 2019 में समाप्ति तिमाही (Termination quarter) के दौरान 49 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,350.32 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा अर्जित (Net Profits Earned) किया।
नई दिल्ली: एनटीपीसी (NTPC Limited) ने मार्च, 2019 में समाप्ति तिमाही (Termination quarter) के दौरान 49 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,350.32 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा अर्जित (Net Profits Earned) किया, जबकि बीते साल समान तिमाही के दौरान यह आंकड़ा 2,925.59 करोड़ रुपए रहा था। अच्छे मुनाफे की मुख्य वजह ज्यादा बिक्री (More sales), कॉस्ट में कमी (Decrease in cost) और टैक्स एडजस्टमेंट (Tax adjustment) रही।

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक (Power producer) कंपनी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग्स (Stock exchange filings) के माध्यम से यह जानकारी दी। हालांकि इस दौरान कंपनी की कुल आय (Earning) 4.54 फीसदी घटकर 22,545.61 करोड़ रुपए रह गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 2.50 रुपए प्रति शेयर (10 रुपए फेस वैल्यू का 25 फीसदी) का डिविडेंड (Dividend) दिए जाने की भी सिफारिश (Recommendation) की है। कंपनी इससे पहले वित्त वर्ष के दौरान फरवरी में 3.58 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड (Dividend) भी दे चुकी है। एनटीपीसी के एक बयान के मुताबिक, कंपनी ने लगातार 26वें साल डिविडेंड (Dividend) दिया है।
कंसोलिडेटेड आय 97537 करोड़ रुपए
वहीं कंसोलिडेटेड बेसिस (Consolidated basis) पर वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान कंपनी की कुल आय (Total Earning) 8.81 फीसदी बढ़कर 97,537.34 करोड़ रुपए हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष यानी 2017-18 में यह आंकड़ा 89,641.59 करोड़ रुपए रही थी।
मुनाफा 20 फीसदी बढ़ा
वित्त वर्ष 2018-19 की बात करें तो पूरे एनटीपीसी ग्रुप (Ntpc group) का कर बाद मुनाफा (Profit) 20 फीसदी बढ़कर 12633.45 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया, जबकि 2017-18 में यह आंकड़ा 10,501.50 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी ने कहा, 'वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान एनटीपीसी ग्रुप (Ntpc group) का कुल बिजली उत्पादन (Power generation) 305.90 अरब यूनिट रह था, जबकि एक साल पहले समान अवधि (Same Period) में यह 294.27 अरब यूनिट रहा था। 2018-19 में औसत टैरिफ (Average tariff) 3.38 रुपए प्रति यूनिट रहा, जबकि 2017-18 में औसत टैरिफ (Average tariff) 3.23 रुपए प्रति यूनिट रहा था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
