शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 60 रुपए गिरकर 32,810 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा।
नई दिल्ली: शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 60 रुपए गिरकर 32,810 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चांदी (Silver) भी 140 रुपए उतरकर 37,410 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। कल शुक्रवार को सोना (Gold) 200 रुपए चमककर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी (Industrial subscription) निकलने से चांदी (Silver) भी 150 रुपए की बढ़त के साथ 37,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वहीं वैश्विक स्तर पर गुरुवार को पीली धातु के दाम एक फीसदी से अधिक बढ़े थे जिसके कारण शुक्रवार को इस पर मुनाफावसूली का दबाव रहा। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की गिरावट सीमित रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में लंदन का सोना हाजिर 1.12 डॉलर की गिरावट में 1,282.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,282.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी (Gold) हाजिर 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी की कीमत स्थित रही
घरेलू जेवराती मांग (Pearl demand) सुस्त रहने से सोना स्टैंडर्ड 60 रुपए गिरकर 32,810 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरकर 32,640 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही। मांग घटने से चांदी (Silver) हाजिर 140 रुपए गिरकर 37,410 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा 170 रुपए की गिरावट लेकर 36,380 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (coin) लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,810
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,640
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,410
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,380
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
